Trending Layered Haircuts 2026: फिर लौटा लेयर्ड हेयरकट का क्रेज, जानें आपके फेस शेप के लिए कौन सा है बेस्ट?

Layered Haircuts Trends: 80 और 90 के दशक का क्लासिक हेयर स्टाइल एक बार फिर लौट आया है। इस साल लेयर्ड हेयरकट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि ये हर तरह के बालों पर सूट करता है चाहे आपके बाल छोटे हों, लंबे हों, पतले हों या घने। अगर आप इस गर्मी में खुद को एक नया लुक देना चाहती हैं, तो लेयर्स सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लेयर्स न सिर्फ बालों को घना और खूबसूरत दिखाते हैं, बल्कि इससे आपका चेहरा भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। आइए नीचे लेख में जानते हैं कि साल 2026 में कौन से लेयर्ड हेयरकट्स ट्रेंड में हैं।
2026 के टॉप ट्रेंडिंग लेयर्ड हेयरकट्स
लेयर्ड हेयरकट्स सदाबहार माने जाते हैं और लगभग हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। इनमें मीडियम से लेकर लांग लेंथ तक कई विकल्प मौजूद हैं। ये बालों को हल्का रखते हैं, वाल्यूम बढ़ाते हैं और चेहरे के आकार के अनुसार आसानी से सेट हो जाते हैं। खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत भी नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें- लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये फ्रंट हेयर कट
लांग लेयर्स (Long Layers)
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के हालिया लुक ने इस स्टाइल को फिर से चर्चा में ला दिया है। यह कट उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें अपने बालों की लंबाई से प्यार है लेकिन वे एक स्टाइलिश बदलाव चाहती हैं। यह घने बालों का भारीपन कम करता है और पतले बालों को शानदार बाउंस देता है।
कर्टन फ्रिंज के साथ लेयर्स (Layers with Curtain Fringes)
कर्टन फ्रिंज के साथ लेयर्स हार्ट और ओवल चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही, चेहरे को एक सॉफ्ट और एलिगेंट फ्रेम भी देता है। फ्रंट में हल्के फ्रिंज और पीछे की ओर बहती हुई लेयर्स बालों को एक स्मूद फ्लो देती हैं।
फेदर्ड लेयर्स (Feathered Layers)
यह एक सदाबहार रेट्रो स्टाइल है जो आपको तुरंत एक यंग लुकदेता है। इसमें बाल पंखों की तरह चारों ओर गोलाई में कटे होते हैं।
मार्किस लेयर्स (Marquis Layers)

हाल ही में श्रद्धा कपूर इस हेयरकट में नजर आईं और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। यह पतले चेहरे को थोड़ा भरा हुआ दिखाता है और जॉलाइन को शार्प लुक देता है।
फेस-फ्रेमिंग लेयर्स (Face-Framing Layers)
फेस फ्रेमिंग लेयर्स कट चेहरे के चारों ओर ऐसी लेयर्स बनाता है जिससे चेहरा डायमंड शेप जैसा दिखाई देता है।
लेयर कट को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय?
हेयर एक्सपर्ट वीरेंदर वर्मा के मुताबिक, लेयर्स किसी भी प्रकार के चेहरे की शेप पर सूट करते हैं। पहले लेयर्स में केवल लांग या फेदर या फिर कंधे तक घने वाले लेयर्स होते थे, लेकिन आजकल कट्स में बहुत एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। चेहरे के आकार के हिसाब से छोटे, लंबे या फिर घुंघराले बालों में भी लेयर्स किए जा रहे हैं। सेलेब्रिटीज में अधिकांश आजकल यही स्टाइल अपना रहे हैं। युवाओं में भी इसका ही क्रेज चल रहा है क्योंकि जो नई पीढ़ी है उसे क्लासिक और रेट्रो लुक पसंद आते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस तरह के हेयर कट आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, लुक दिखेगा फैशनेबल
Writer Name- Suman Agrawal
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।