Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

Transparent Top Designs For Women: इनर के साथ नेट और ऑर्गेंजा वाले इन 5 ट्रांसपेरेंट टॉप को करें शामिल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Transparent Top Designs For Women: अगर आप भी तेज धूप और गर्मी की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर ट्रांसपेरेंट टॉप शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-04, 17:43 IST
image

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं न सिर्फ अपने लुक को स्टाइलिश बनाती हैं, बल्कि ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं, जिसे पहनकर वे कंफर्ट लुक भी पा सकें। अगर आप भी ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ट्रांसपेरेंट टॉप बताएंगे, जिसे शामिल कर आप गर्मियों में अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ब्राउन ट्रांसपेरेंट शीयर बेल स्लीव टॉप

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और रोजाना कॉलेज में एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं, तो आपके लिए इस तरह का ब्राउन ट्रांसपेरेंट शीयर बेल स्लीव टॉप भी बेस्ट रहेगा, जिसे आप अंदर ब्लैक इनर के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे टॉप के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके ऑफिस और कॉलेज लुक को खास बना देंगे। 

1 - 2026-05-04T173543.063

टाई अप कोलर के साथ ट्रांसपेरेंट शर्ट

अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और अपने लुक को गर्मियों में स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह ट्रांसपेरेंट टाई अप कोलर के साथ ट्रांसपेरेंट शर्ट बेस्ट रहेगा। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप पूरे ऑफिस में भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। ऐसे टॉप आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।

2 - 2026-05-04T173544.585

सिल्वर स्टड ट्रांसपेरेंट मेश टॉप

आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला ट्रांसपेरेंट सिल्वर स्टड ट्रांसपेरेंट मेश टॉप भी बेस्ट रहेगा, जिसे आप ब्लैक कलर की इनर और ब्लैक पेंट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस डिजाइन वाले टॉप इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपको रॉयल और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-05-04T173539.920

यह भी पढ़ें- Outfit For Short Height Women: छोटी हाइट वाली लड़कियां लॉन्ग लुक पाने के लिए शामिल करें ये ट्रेंडी आउटफिट, दिखेंगी खूबसूरत

शीयर फिटेड फुल स्लीव्स मेश टॉप

अगर आप इस साल गर्मी वाले लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का शीयर फिटेड फुल स्लीव्स मेश टॉप बेस्ट हो सकता है। ऐसे टॉप के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। इसके साथ आप मैचिंग इनर शामिल कर सकती हैं।  

3 - 2026-05-04T173546.309

लाइट पिंक पर्ल ट्रांसपेरेंट टॉप

आप चाहें, तो भीड़ से अलग और डिफरेंट लुक पाने के लिए इस तरह के लाइट पिंक पर्ल ट्रांसपेरेंट टॉप को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे टॉप के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। ऐसे टॉप को आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

5 - 2026-05-04T173541.488

यह भी पढ़ें- Bralette Top Designs: स्टाइलिश लुक के लिए पहनें ये लेटेस्ट ब्रालेट टॉप, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: myntra/LULU & SKY/MASAMI/ANVI Be Yourself/PINTEREST/Women Fashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।