Outfit For Short Height Women: छोटी हाइट वाली लड़कियां लॉन्ग लुक पाने के लिए शामिल करें ये ट्रेंडी आउटफिट, दिखेंगी खूबसूरत

छोटी हाइट वाली महिलाएं हमेशा अपने आउटफिट को लेकर परेशान रहती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपनी हाइट के हिसाब से एक से एक आउटफिट की तलाश में रहती हैं, जिसमें वे लंबी और खूबसूरत लिखें। अगर आपकी भी हाइड छोटी है और आप अपनी हाइट के हिसाब से आउटफिट खोज रही हैं, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जो आपकी हाइट के हिसाब से परफेक्ट रहेंगे।
राउंड नेक स्लीवलेस टॉप और ट्राउजर
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और छोटी हाइट में भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह राउंड नेक स्लीवलेस टॉप और ट्राउजर परफेक्ट रहेगा। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही आपके लुक को गॉर्जियस भी बना देगा। ऐसे आउटफिट में आप कंफर्ट लुक भी पा सकती हैं।

मल्टी-कलर क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स को-ऑर्ड सेट
यही नहीं आपके लिए इस तरह का खूबसूरत मल्टी-कलर क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स को-ऑर्ड सेट भी बेस्ट रहेगा। ऐसा आउटफिट खासकर छोटी हाइट वाली महिलाओं के लिए सही ऑप्शन है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसा आउटफिट मिल जाएगा।

ब्राउन टॉप और ट्राउजर को-ऑर्ड सेट
अगर आपकी हाइट छोटी है और आप अपनी हाइट के हिसाब से ऐसे आउटफिट की तलाश में है, जिसमें आप खूबसूरत दिखे साथ ही आपकी हाइट भी उसमें अच्छी दिखे, तो आपके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन होगा। ऐसा आउटफिट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो छोटी हाइट वाली लड़कियों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Comfortable Co-ord Sets for Daily Wear: डेली वियर में पहनने के लिए कम्फर्टेबल को ऑर्ड सेट, देंगे आरामदायक लुक
ब्लू टॉप और ट्राउजर को-ऑर्ड सेट
अगर आप छोटी हाइट की महिला हैं, लेकिन कपड़ों को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय इस तरह के ब्लू टॉप और ट्राउजर को-ऑर्ड सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में आप भी इसे पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

हॉटर नेक टॉप एंड ट्राउजर
अगर आपकी हाइट बेहद छोटी है और आप रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अपने ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत आउटफिट को भी चुन सकती हैं। ऐसे आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको भीड़ से हटकर लुक देने में भी मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/ESPYR By Tokyo Talkies/True West/Selvia/nykaafashion/GLOBUS
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।