herzindagi
Flared jeans crop top

स्टाइलिश लुक के लिए फ्लेयर्ड जींस के साथ ट्राई करें ये टॉप

 जींस आपको क्लासी लुक देने के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी फील कराती हैं। अगर आपको भी कहीं जाने का मन करे तो इसके लिए आप फ्लेयर्ड जींस को डिफ्रेंट टॉप के साथ स्टाइलिश कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-26, 17:21 IST

समय के साथ-साथ फैशन ट्रेंड चेंज होता रहता है। इस बदलते ट्रेंड के साथ ही लोगों का स्टाइलिंग लुक में भी बदलाव हो जाता है। जींस के साथ भी कुछ ऐसा ही है। बदलते ट्रेंड के साथ इनके पैर्टन में भी चेंज आने लगते हैं। कभी हाई वेस्ट, लो वेस्ट और स्किनी जींस काफी ट्रेंड में रहती है। लेकिन अब फ्लेयर्ड जींस का फैशन दोबारा आ गया है। इस तरह की जींस के साथ अलग-अलग डिजाइन के टॉप ट्राई कर सकती हैं, और यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं।

पेप्लम टॉप

paplam top

गर्मी के मौसम में हर कोई कम्फर्टेबल रहना चाहता है। अगर आपका भी कुछ डार्क और हैवी प्रिंट टॉप पहनने का मन तो ऐसे में आप फ्लेयर्ड जींस के साथ पेप्लम टॉप स्टाइल कर सकती हैं। ये टॉप काफी कम्फर्टेबल होते हैं और पहनने के बाद क्लीस लुक देते हैं। आप चाहे तो इसके ऊपर श्रग पेयर कर सकती हैं, साथ में हूप्स इयरिंग्स और हाई हील्स। इस तरह के लुक ऑफिस या कॉलेज के लिए बेस्ट होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रॉप टॉप को इन चार तरीकों से करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद स्टनिंग

कॉलर क्रॉप टॉप

Collar crop top

अगर आपकी नेक लंबी है तो ये कॉलर क्रॉप टॉप फ्लेयर्ड जींस के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरीके के टॉप आप आउटिंग या फिर डे पार्टी में वियर कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि, इसके साथ आपको कोई भी ज्वेलरी पेयर नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ आप सिंपल हेयरस्टाइल और मेकअप वियर कर सकती हैं।

टिप्स: इसमें आप प्रिंट पैटर्न भी ट्राई कर सकती हैं। ऑप्शन मार्केट में मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

ऑफ शोल्डर टॉप

Off shoulder top

ऑफ शोल्डर का ट्रेंड ड्रेस, ब्लाउज और टॉप में काफी चल रहा है। आप भी इस तरीके के टॉप फ्लेयर्ड जींस के साथ पहन सकती हैं। कलर और डिजाइन के लिए आप ऑनलाइन ऑप्शन सर्च कर सकती हैं। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए साथ में जंक ज्वेलरी, लाइट इयरिंग और वेवी कर्ल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं पतली तो पहनें ये टॉप

रेगुलर क्रॉप टॉप

Regular crop top

क्रॉप टॉप आपके पास होते ही हैं। उसी टॉप को आप फ्लेयर्ड जींस के साथ वियर कर सकती हैं और ऑफिस वीकेंड के दिन इसे स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी सिंपल लुक है। इसके साथ आपको किसी भी तरह की ज्वेलरी पेयर करने की जरूरत नहीं है। बस आपको ये ध्यान रखना है कि, जींस के कलर के हिसाब से टॉप का डिजाइन चुनें। तभी आप सबसे अलग नजर आएंगी।

टॉप को आप अलग-अलग जींस पैटर्न के साथ स्टाइल कर सकती हैं और यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।