Toe Rings: छोटे पैरों पर खूब जचेंगे बिछिया के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

Silver Toe Rings: बिछिया ज्यादातर हम चांदी की खरीदते हैं। वहीं इसके लिए पैरों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है।

latest toe ring designs for married women for small feet

हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैर खूबसूरत नजर आए। इसके लिए ज्यादातर सुहागने पैरों में बिछिया पहनना पसंद करती हैं। मार्केट में आपको इसके कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको पैरों की शेप को समझना भी बेहद जरूरी होता है।

stylish toe rings

बिछिया में ज्यादातर चांदी के डिजाइंस को ज्यादा पसंद किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं छोटे पैरों के लिए बिछिया के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन बिछिया को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

मॉडर्न डिजाइन बिछिया

modern toe rings

छोटे पैरों पर थोड़े स्टाइलिश से डिजाइन की बिछिया पहनना चाहती अं तो इस तरह के सिंपल चांदी के डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इस तरह के डिजाइन ज्यादातर पूरी उंगली को आसानी से कवर करने में मदद करते हैं। कोशिश करें कि इस तरह की बिछिया पहने तो नाखूनों को ज्यादा न बढ़ाये। इसे आप न केवल ट्रेडिशनल, बल्कि वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ में स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Toe Rings Design: पैरों की लंबी उंगलियों पर खूब जचेंगे बिछिया के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्टोन डिजाइन बिछिया

stone toe rings

बिछिया में फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह के फ्लोरल और स्टोन वाले बिछिया पैरों में पहन सकती हैं। स्टोन में इस तरह के डिजाइन में काफी कलर्स देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मैरून और ग्रीन कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह के बिछिया हर तरह के पैरों पर खूबसूरत नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs 2024: वट सावित्री के मौके पर पैरों की शोभा बढ़ाएंगे चांदी वाले बिछिया के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

सिंपल चांदी की बिछिया

simple toe rings

सिंपल डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के फूल और अन्य कई आकार में आपको बिछिया के छोटे या मीडियम डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। थोड़ा फैंसी लुक पाने के लिए आप एक उंगली के ज्यादा 2 या 3 उंगलियों पर चांदी वाली बिछिया पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की बिछिया बेस्ट लुक देने में मदद करती हैं।

toe rings

अगर आपको बिछिया के ये नए डिजाइंस और इसे स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: silverlinings

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP