किसी तीज-त्योहार के लिए तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में वट सावित्री पूजा आ रही है। खासकर सुहागनों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन वह तैयार होना भी काफी पसंद करती हैं। मेकअप और कपड़ों के अलावा पैरों की खूबसूरती को भी कायम रखना जरूरी होता है।
पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप बिछिया पहन सकती हैं। वहीं चांदी की बिछिया में आपको कई नए डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए देखते हैं चांदी की बिछिया के ये नए डिजाइंस और जानेंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान तरीके।
फैंसी बिछिया डिजाइन
खास मौकों के लिए आप इस तरह की फूल-पत्ती डिजाइन वाली बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इसमें आपको रंग-बिरंगे डिजाइन में कई पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। वहीं पैरों के आकार के हिसाब से आप अलग-अलग साइज में इसे खरीदकर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs: स्टोन वाले बिछिया के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें
मराठी स्टाइल बिछिया डिजाइन
मराठी नथ की डिजाइन पसंद करती हैं तो इसमें आपको मसोली डिजाइन की बिछिया में भी कई साइज देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप चाहे तो अपने हिसाब से घुंघरू भी लगवा सकती हैं। चांदी में आपको मसोली बिछिया के वर्क वाले डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।
मोर डिजाइन बिछिया
अन्य फैंसी डिजाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह से मोर के डिजाइन में बिछिया पहन सकती हैं। आप चाहे तो बड़े साइज के बिछिया लेकर इसमें मोती भी लगवा सकती हैं और इसे हैवी लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें
घुंघरू डिजाइन बिछिया
सिंपल और सबसे ज्यादा घुंघरू के डिजाइन की बिछिया को पसंद किया जाता है। घुंघरू में आपको छोटे-बड़े साइज भी मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो एक ही पैर की तीन उंगलियों में एक जैसे दिखने वाले घुंघरू लगे हुए बिछिया भी पहन सकती हैं।
अगर आपको बिछिया के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image credit: binniswardrobe, mohabygeetanjali, silverlinings, the india craft house, mirraw
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों