Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Pajama Sewing Tips: चूड़ीदार पजामा सिलवाते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज, सूट लुक हो सकता है खराब

किसी भी सूट को स्टाइल करने के लिए आपको पजामी ओक्क सिलवाते समय कई बातों का खासतौर से ख्याल रखना होता है। 
Updated:- 2024-04-26, 19:52 IST
churidar pajama sewing hacks

सलवार-सूट पहनना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं बोरिंग और सिंपल सलवार की जगह हम कमीज के साथ में पजामी को पहनना पसंद करते हैं। पजामी में चूड़ीदार डिजाइन को सबसे ज्यादा पहना जाता है। वहीं इसे आप कई तरह से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

अक्सर चूड़ीदार पजामी में हमें मनचाही फिटिंग नहीं मिल पाती है, जिसके कारण हमारा पूरा लुक बिगड़ सकता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं चूड़ीदार पजामी सिल्वाने के आसान टिप्स और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान हैक्स- 

कैसे दें चूड़ीदार पजामी को परफेक्ट फिटिंग?

churidar pajama

  • चूड़ीदार पजामी को परफेक्ट लुक देने के लिए आप इसके आसन को थोड़ा थोड़ा रखें।
  • इसके अलावा बॉडी फिटेड पजामी बनवाने से बचें।
  • पजामी में ज्यादा चूड़ी बनाना चाहती हैं तो इसकी लेंथ को अपनी हाइट से ज्यादा लंबा रखें।
  • वहीं इसे पहनने से पहले आप पैरों में थैली को बांध लें और फिर चूड़ीदार पजामी को पहनें।
  • परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए आप इसे हल्का लूज ही बनवाएं।
  • ऐसा करने से आपको उठने-बैठने में आरामदायक महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक

चूड़ीदार पजामी को फैंसी लुक कैसे दें?

  • चूड़ीदार पजामी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप पोंचे में रफल डिजाइन बनवा सकती हैं।
  • इसके अलावा आप पजामी के पोंचे में अलग-अलग तरह की लेस भी लगवा सकती हैं।
  • लेस में आपको गोटा-पत्तो लेस, किनारी लेस जैसी कई कलरफुल डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Salwar Suit Fashion: सिंपल की जगह धोती स्टाइल सलवार-सूट के इन डिजाइंस को करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश

चूड़ीदार पजामी को किस तरह की कमीज को करें स्टाइल?

churidar pajama sewing

  • चूड़ीदार पजामी के साथ में आप कमीज के लिए अनारकली या कलीदार स्टाइल की कुर्ती को पहन सकते हैं। 
  • फ्लोर लेंथ कमीज के साथ में भी चूड़ीदार पजामी को पहना जा सकता है।
  • आप चाहे तो बिना दुपट्टे के भी इस तरह के लुक को स्टाइल कर सकती हैं। 

 

अगर आपको चूड़ीदार पजामी को सिलवाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Indiamart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।