गरबा नाइट में पहनने के लिए घर पर बनाएं ऑक्सीडाइज्ड पायल, जानें तरीका
-1727260094787.webp)
पायल की आवाज कई सारे लोगों को अच्छी लगती हैं। इसलिए महिलाएं अक्सर अपने पैरों में इसे पहनना पसंद करती हैं। वहीं कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं कि वो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाली पायल को खरीदती हैं। लेकिन इसे सिंपल हैक्स की मदद से घर पर बना सकती हैं। इसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने शेयर की है। आप भी इनकी वीडियो देखकर पायल को क्रिएट करा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह यह पायल रेडी हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार जाकर अलग डिजाइन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पायल बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली चीजें
- पेन की रिफिल
- एक्सेसरीज थ्रेड
- घूंघरू
- सिल्वर मेटल स्प्रे कलर
- सिल्वर मोती
- ग्लू
पायल बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए पहले आपको पैन के रिफिल को साफ कर लेना है, ताकि सारी इंक साफ हो जाए।
- इसके बाद आपको इसमें एक पिन को गर्म करके छोटे-छोटे छेद करने हैं, ताकि आप इनके अंदर से थ्रेड को निकाल सके।
- फिर इसके ऊपर सिल्वर स्प्रे करें, ताकि यह ऑक्सीडाइज्ड लगे।
- अब इसके ऊपर सिल्वर मोती या स्टोन लगाएं।
- फिर कुछ सिल्वर मोती थ्रेड में डालकर माला की तरह इसे तैयार किया।
- इसकी आप चाहें तो एक लेयर वाली पायल भी क्रिएट कर सकती हैं या आप 2 से 3 लेयर में भी इसे बना सकती हैं।
- फिर इसमें नीचे की तरफ घूंघरू लगाने हैं।
- पायल के हूक को लगाएं। फिर इसे फिनिशिंग दें।
- इसके बाद इसे स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: Payal Designs: पतले और छोटे पैरों की शोभा बढ़ाएंगी पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस
पायल को इन आउटफिट के साथ पहनें
- पायल को आप साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- आप पायल को लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।
- पायल को आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी वियर कर सकती हैं।
इस बार मार्केट से खरीदने की जगह घर पर अपने लिए पायल को तैयार करवाएं। इससे आपके पैर सुंदर लगेंगे। साथ ही, आपको इसके बाद किसी और एक्सेसरीज को स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Silver Payal: सावन में खूब जचेंगी पैरों में पहनीं ये चांदी की पायल, देखें डिजाइंस
इस पायल को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही, पैसे भी कम खर्च होंगे। इसे आप अपने हिसाब से तैयार करके वियर कर सकती हैं। इस बार बाजार से खरीदकर नहीं घर पर तैयार करके पायल को पहनें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।