उदयपुर घूमते वक्त चाहिए प्रिंसेस लुक, तो लोकेशन के हिसाब से स्टाइल करें ये आउटफिट्स

राजस्थान का उदयपुर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जैसे ही इसका नाम आता है, वैसे ही हमारे जहन में खूबसूरत झीलें, पुरानी हवेलियां और रॉयल्टी का ख्याल आने लगता है। यह शहर अपने झीलों और महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां सिटी पैलेस से लेकर पिछोला लेक, बागोर की हवेली और सज्जनगढ़ तक ऐसी कई जगहें हैं, जहां फोटो क्लिक कराने का अपना ही मजा है।
उदयपुर में कैसे आउटफिट्स पहनें?
ऐसे में अगर आप उदयपुर घूमने जा रही हैं और चाहती हैं कि आपको प्रिसेस लुक मिले, तो हम आपको लोकेशन के हिसाब से आउटफिट्स के आइडियाज दे रहे हैं। साथ ही आपको स्टाइलिंग टिप्स भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
सिटी पैलेस में रॉयल लहंगा या अनारकली
उदयपुर का सिटी पैलेस अपनी रॉयल वास्तुकला और खूबसूरत आंगन, झरोखों के लिए जाना जाता है। यहां की लोकेशन आपके पूरे लुक को अपने आप रॉयल टच दे सकती है। इसलिए यहां आप लहंगा पहन सकती हैं। बहुत हैवी लहंगा पहनने के बजाय लाइअ फैब्रिक वाला फ्लोर-लेंथ लहंगा बहुत अच्छा लगेगा। इसके साथ छोटी चोली और कम वेट वाला दुपट्टा कैरी करें। अगर लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। खासकर लंबा अनारकली जब महल के बड़े दरवाजों या झरोखों के सामने फोटो में आएगा तो आपको एकदम प्रिंसेस लुक मिलेगा।

Image Credit- Pinterest/tejalshetty
सटाइलिंग टिप्स
इसके साथ आप कुंदन, पोल्की या मोती वाली ज्वैलरी पहन सकती हैं। बहुत ज्यादा गहने पहनने के बजाय चोकर, छोटे झुमके और एक-दो अंगूठियां काफी रहेंगी। मेकअप की बात करें तो आंखों में काजल और आईलाइनर, चेहरे पर सॉफ्ट बेस और न्यूड या लाइट पिंक शेड वाली लिपस्टिक लगाएं। बालों में लो बन बनाकर उसमें छोटे-से गजरे या हेयर एक्सेसरी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक पूरा हो जाएगा1
पिछोला लेक पर पहनें फ्लोई मैक्सी ड्रेस
पिछोला लेक उदयपुर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेक के किनारे सिटी पैलेस और दूसरी खूबसूरत इमारतों का नजारा देखने को मिलता है। यहां सनसेट के समय बोट राइड भी काफी खूबसूरत लगती है। यहां के लिए आप फ्लोई मैक्सी ड्रेस या लॉन्ग गाउन पहन सकती हैं। पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर, ऑफ-व्हाइट या लाइट ब्लू जैसे कलर इस जगह के लिए परफेक्ट रहेंगे। अगर आपको इंडियन लुक पसंद है तो लाइट वेट वाली शिफॉन या जॉर्जेट जैसी फ्लोई साड़ी भी सही रहेगी।

Image Credit- Pinterest/Devanshi
स्टाइलिंग टिप्स
इस जगह के लिए आपको बहुत हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं है। लंबे ईयररिंग्स या छोटे मोती वाले झुमके पहन सकती हैं। हाथ में पतली चूड़ियां या एक ब्रेसलेट भी सही लगेगा। हेयरस्टाइल की बात करें तो बालों को खुले रखें या वेव्स भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Indo Western Trend: स्टाइलिश आउटफिट के साथ इंडियन ज्वेलरी को ऐसे करें पेयर
बागोर की हवेली में पहनें इंडो-वेस्टर्न
आपको बता दें कि उदयपुर की बागोर की हवेली पिछोला लेक के पास गंगौर घाट पर है। इसे 18वीं सदी की हवेली बताया जाता है। आज यहां म्यूजियम भी है। यहां आप थोड़ा अलग लुक ट्राई कर सकती हैं। लंबे कुर्ते के साथ पलाजो, स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ती या फिर इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट भी पहन सकती हैं। वहीं, अगर आपको देसी लुक पसंद है तो प्रिंटेड कॉटन साड़ी भी अच्छी रहेगी। ब्लॉक प्रिंट या ट्रेडिशनल प्रिंट वाला आउटफिट यहां पर बहुत अच्छा लगेगा।
-1786687577146.webp)
Image Credit- Pinterest/Payal Nathani
स्टाइलिंग टिप्स
इस जगर पर आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चांदी जैसी दिखने वाली चूड़ियां या ट्रेडिशनल ईयररिंग्स ट्राई करें। इससे एकदम देसी टच आएगा। मेकअप नेचुरल रखें। इसके लिए ब्लश, काजल और लिप टिंट काफी है।
सज्जनगढ़ पैलेस में ट्राई करें रायल गाउन
उदयपुर के सज्जनगढ़ को मानसून पैलेस भी कहा जाता है। यह उदयपुर के बाहर पहाड़ी पर बना 19वीं सदी का महल है और यहां से शहर और आसपास के इलाके का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह पर आप रॉयल गाउन या लंबी फ्लोई ड्रेस भी पहन सकती हैं। खासकर अगर आसमान में बादल हों और आसपास हरियाली नजर आ रही हो तो सॉलिड कलर की ड्रेस फोटो में काफी अच्छी आएगी और आपका लुक भी एकदम प्रिंसेसा वाला रहेगा। अगर गाउन नहीं पहनना चाहतीं तो लॉन्ग स्कर्ट के साथ फिटेड टॉप या क्रॉप टॉप और श्रग भी ट्राई कर सकती हैं।
-1786687701717.webp)
Image Credit- Pinterest/𝗧Δ𝗛ΔHI 💀🔥
स्टाइलिंंग टिप्स
यहां पर आपके आउटफिट के हिसाब से स्टेटमेंट ईयररिंग्स और एक रिंग पहनना सही रहेगा। अगर यहां आप दिन में जा रही हैं तो लाइट बेस, काजल, मस्कारा और लिप टिंट रख सकती हैं। वहीं, बालों को खुला रखने के बजाय पोनीटेल या सॉफ्ट बन बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Black Outfit Ideas: पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे अलग? कैरी करें ये ब्लैक ड्रेस डिजाइंस
प्रिंसेस लुक के लिए अपना सकती हैं यह फॉर्मूला
अगर आपको हर लोकेशन के लिए अलग-अलग कपड़े ले जाना मुश्किल लगता है तो एक आसान तरीका भी अपना सकती हैं। एक अनारकली, एक फ्लोई मैक्सी ड्रेस, एक साड़ी और एक इंडो-वेस्टर्न सेट रख लें। इनके साथ अलग-अलग ज्वैलरी और हेयरस्टाइल बदलकर आप कई तरह के लुक बना सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Freepik/AI
- उदयपुर में शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट?
- हाथीपोल, बापू बाजार और बड़ा बाजार पारंपरिक राजस्थानी हस्तशिल्प और कपड़ों की खरीदारी के लिए बेहतरीन हैं।
- उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा मौसम?
- अक्टूबर से मार्च के बीच उदयपुर का मौसम सबसे सुहावना, ठंडा और घूमने के लिए अनुकूल रहता है।
- उदयपुर में फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर मिलते हैं?
- हां, आप लेक साइड और सिटी पैलेस में प्री-वेडिंग या पर्सनल पोर्ट्रेट शूट के लिए लोकल फोटोग्राफर ले सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।