घर में होने वाले हर शादी या किसी बड़े फंक्शन पर लहंगा पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बात अगर बदलते दौर की करें तो आजकल सेलेब्रिटी स्टाइल वाले लहंगे हमें काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। फैशन के बदलते दौर में बॉडी टाइप के हिसाब से चीजें चुनना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
बात अगर बॉडी टाइप की करें तो खासकर चबी बॉडी वाले अपने लिए सही तरीके के लहंगे को चुन नहीं पाते हैं। तो आइए देखते हैं चसेलेब्रिटी स्टाइल लहंगे की लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन लहंगों को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
साड़ी स्टाइल लहंगा डिजाइन
एक जमाने में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली ड्रेपिंग एक बार फिर से चलन में नजर आ रही है। इसमें आप लहंगे को न्यू लुक देने के लिए इसे सरे स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो डबल दुपट्टे के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं और रॉयल टच दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Blouse Designs: लहंगे के लुक में लग जाएंगे चार चांद जब स्टाइल करेंगी ये न्यू डिजाइन वाले ब्लाउज
फ्लोरल लहंगा डिजाइन

एवरग्रीन फैशन में फ्लोरल वियर डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको मल्टी-शेड्स, कढ़ाई वर्क और कई तरह की प्रिंट में लहंगे देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की करें तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी के मेहंदी फंक्शन में पहनें हुए लहंगे को एक बार फिर से स्टाइल किया है। इस तरह के लुक में आप दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं।
लॉन्ग चोली लहंगा डिजाइन
एक्ट्रेस ने इस लहंगे को काफी रॉयल अंदाज में स्टाइल किया है। वहीं अगर आपको पेट का दिखना पसंद नहीं है तो इस तरह की लॉन्ग चोली स्टाइल ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।लॉन्ग चोली में आपके पास अगर ऑप्शन नहीं है तो आप किसी भी पुरानी कुर्ती के साथ में लहंगा स्टाइल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पुरानी साड़ियों और दुपट्टे को फेंकने के बजाय तैयार करें यूजफुल सामान
अगर आपको लहंगे की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Pallav Paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों