ये फैशन मिस्टेक्स आपको दिखा सकते हैं मोटा

हर महिला पतला दिखना चाहती है, मगर कई बार आपके द्वारा कपड़ों के गलत चुनाव के कारण आप मोटी नजर आने लग जाती हैं। आमतौर पर महिलाएं जब कपड़े खरीदती हैं, तो वह केवल उसके रंग, बनावट और ट्रेंड पर ही ध्यान देती हैं। ऐसे में कई बार आप बेशक बहुत अच्छा आउटफिट लेकर आती हैं, मगर वह आपके ऊपर अच्छा नहीं लगता है।
कई बार तो शरीर की बनावट ठीक होने के बाद भी आप मोटी नजर आती है। जाहिर है, ऐसे आउटफिट्स को आप दोबारा पहनना नहीं चाहेंगी, जिसमें आपको वजन अधिक नजर आ रहा हो। इसलिए आपको आर्टिकल में बताई गई टिप्स पर गौर फरमाना चाहिए, ताकि आप जब भी नया आउटफिट खरीदें तो उसमें आपका बॉडी शेप परफेक्ट नजर आए।
इसे जरूर पढ़ें- बड़े ब्रेस्ट को छोटा दिखाने के लिए इस तरह करें कुर्ती का चुनाव

गलत प्रिंट्स का चुनाव
- आपको अगर चेक प्रिंट पसंद है, तो यह जान लें कि आप जितने बड़े चेक प्रिंट का चुनाव करेंगी आपका पेट उतना मोटा नजर आएगा।
- अगर आपके पेट में अधिक चर्बी है तो आपको हॉरिजॉन्टल लाइन प्रिंट्स के कपड़ों की जगह वर्टिकल प्रिंट्स के आउटफिट्स का चुनाव करना चाहिए। इससे शरीर की चौड़ाई कम नजर आएगी।
ओवर साइज आउटफिट्स
- आजकल ओवर साइज आउटफिट्स का ट्रेंड है, मगर यदि आपकी हाइट कम है और वजन अधिक है तो आपको इस तरह के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए।
- अगर आप ओवर साइज आउटफिट पहन ही रही हैं तो ध्यान रखें कि आपको डार्क कलर्स का चुनाव करना चाहिए। डार्क कलर्स मोटापे को छुपा लेते हैं।
गलत एक्सेसरीज का चुनाव
- साड़ी हो या सलवार सूट, आजकल बेल्ट कैरी करने का ट्रेंड हर आउटफिट के साथ। ऐसे में अगर आपके पेट में अधिक चर्बी है, तो उसे हाइड करने के लिए आपको पतली बेल्ट की जगह चौड़ी बेल्ट कैरी करनी चाहिए।
- बेल्ट कैरी कर रही हैं तो टमी फैट को छुपाने के लिए बेल्ट को बस्ट लाइन की जगह वेस्ट लाइन पर कैरी करें।
इसे जरूर पढ़ें- बैगी पैंट्स को स्टाइल करते समय यह टिप्स आएंगे आपके काम
ब्लाउज डिजाइन
- अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं तो आपको कभी भी टर्टल नेक ब्लाउज, टॉप और क्रॉप टॉप का चुनाव न करें। इससे आपकी अपर बॉडी हैवी नजर आएगी।
- अगर आपकी अपर बॉडी में चर्बी अधिक है, तो ब्लाउज में फ्रिल डिटेलिंग न कराएं।
टॉप की डिजाइन पर दें ध्यान
- अगर आप स्टाइलिश नजर आने के लिए ट्रेंडी टॉप का चुनाव कर रही हैं तो यह जान लें कि ओवर साइज स्लीव्स और अधिक घेरदार टॉप, बैलून टॉप और काफ्तान स्टाइल टॉप आपको हैवी लुक देंगे। इसलिए अगर आपका वजन पहले से अधिक है, तो इस तरह के टॉप्स पहनने से बचें।
- टॉप के प्रिंट्स का चुनाव करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि महीन प्रिंट्स आपको स्लिम लुक देंगे और ब्रॉड प्रिंट्स आपको फैट लुक देंगे।
जींस का सही चुनाव
- अगर आप स्किनी जींस पहनती हैं, तो शरीर पर चढ़ी चर्बी टायर्स में नजर आती है। वहीं हाई वेस्ट फ्लेयर्ड जींस भी आपको फैट लुक देती है।
- अगर आप पेंसिल फिट जींस पहनती हैं, तो आप अधिक स्लिम नजर आएंगी।
उम्मीद है कि आपको यह स्टाइल हैक्स बहुत पसंद आए होंगे। आप भी ऊपर बताई गईं टिप्स का ध्यान रखें और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।