Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

सांवली रंगत पर खिलेंगे नेलपेंट के ये 3 शेड्स, सावन में करें ट्राई

नेल पेंट हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं, लेक‍िन कई बार सांवली स्‍क‍िन वाली लड़क‍ियां कलर्स को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। हम आपको सही शेड के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-27, 14:01 IST
nail paint shades for dusky skin

आजकल नेलपेंट स‍िर्फ नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए ही नहीं बल्‍क‍ि पूरे लुक को स्‍टाइल‍िश बनाने के ल‍िए लोग लगाना पसंद करते हैं, लेक‍िन कई लड़क‍ियां नेल पॉल‍िश खरीदते समय स‍िर्फ ट्रेंडी कलर ही देखती हैं। बाद में जब वही शेड हाथों पर अच्‍छा नहीं लगता है ताे मायूसी ही होती है। अगर आपकी स्‍कि‍न टोन डस्‍की या सांवली है, तो आपको सही शेड चुनने की जरूरत है।

सांवली स्‍क‍िन टोन के लि‍ए बेस्‍ट नेल पेंट शेड

डस्की स्किन पर कई ऐसे नेलपेंट शेड्स बहुत खूबसूरत लगते हैं, जो हाथों की सुंदरता को और निखार देते हैं। आप इन्‍हें सावन में ट्राई कर सकती हैा। अगर इनके साथ सही रंग के कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज भी चुन ली जाएं, तो आपका पूरा लुक और भी अट्रैक्‍ट‍िव लगने लगेगा। आइए जानते हैं डस्की स्किन टोन पर कौन-से नेलपेंट शेड्स सबसे अच्छे लगते हैं।

1. बरगंडी (Burgundy)

बरगंडी कलर डस्की स्किन पर बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लगता है। यह कलर खासतौर पर शादी, पार्टी या फेस्टिव सीजन में ज्‍यादा यूज क‍िए जाते हैं। अगर आप बरगंडी कलर का नेल पेंट लगा रही हैं, तो ब्‍लैक, ऑफ व्हाइट, मैरून, गोल्डन या एमराल्‍ड ग्रीन कलर के आउटफ‍िट्स पहन सकती हैं। हाथों में आप कुंदन रि‍ंग पहन सकती हैं। मेरी भी स्‍क‍िन डस्‍की टोन में है। ऐसे में यह कलर आपको मैंने अपने पर्सनल एक्‍सपीर‍ियंस के ह‍िसाब से बताया है।

यह भी पढ़ें- Best Nail Paint Shades: नेल पेंट के बाद भी हाथ दिखते हैं काले? ऐसे चुनें स्किन टोन के हिसाब शेड्स

nail paint shades for dusky skin (3)

2. न्यूड ब्राउन (Nude Brown)

अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो आप न्यूड ब्राउन कलर का नेल पेंट शेड ट्राई कर सकती हैं। यह डस्की स्किन के साथ बहुत नेचुरल लगता है। आप अगर इस कलर का नेल पेंट लगा रही हैं, तो बेज, क्रीम, ऑलिव ग्रीन या व्हाइट कलर के आउटफ‍िट्स पहन सकती हैं। आप हाथों में ऑक्‍सीडाइज्‍ड र‍िंग या बैंगल भी पहन सकती हैं।

nail paint shades for dusky skin (1)

3. डीप रेड (Deep Red)

डीप रेड नेल पेंट डस्‍की स्‍क‍िन टोन पर अच्‍छा लगता है। यह एक ऐसा कलर है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। जब आप इसे अपने नाखूनों पर लगाएंगी तो नाखूनों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। इसके साथ आप व्‍हाइट या गोल्‍डन कलर के आउटफ‍िट्स पहन सकती हैं। साथ ही हाथों में ऑक्‍सीडाइज्‍ड चूड़‍ियां पहन सकती हैं।

nail paint shades for dusky skin (2)

डस्की स्किन पर नेलपेंट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा लाइट और चॉक जैसा व्‍हाइट शेड न लें।
  • अपनी स्किन के अंडरटोन के हिसाब से ही कलर चुनें।
  • फेस्टिव सीजन में डार्क कलर ज्यादा अच्‍छे लगते हैं।
  • ऑफिस के लिए न्यूड, ब्राउन और रोज पिंक जैसे शेड ट्राई कर सकती हैं।
  • अगर कपड़े बहुत कलरफुल हैं, तो नेलपेंट थोड़ा सिंपल रखें।

यह भी पढ़ें- Toe Nail Paint Colours: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल कलर, यहां से लें आइडिया

तो अगर आपकी भी डस्की या सांवली स्किन टोन है तो आप पर लगभग हर रंग खूबसूरत लग सकता है, बस सही शेड चुनना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Elizabeth W/CLASSY ARTS

Inside Image Credit- Mom Nails/ZNT - Women's Fashion: Clothing | Outfits | Dresses | Style 2024/Geraldine

FAQ
नेलपेंट जल्दी कैसे सुखाएं? 
ठंडे पानी में हाथ डुबोकर नेल पेंट को जल्‍दी सुखाया जा सकता है।
नाखूनों को मजबूत कैसे बनाएं?
नारियल तेल से मालिश करने से नाखून मजबूत होते हैं। 
नेलपेंट ज्यादा दिन कैसे टिकाएं?
टॉप कोटि‍ंंग करने से नेल पॉल‍िश ज्‍यादा समय तक ट‍िका रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।