गर्मियों में श्रग के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, स्लीवलेस टॉप के साथ हर रोज कर सकती हैं कैरी

गर्मियों में श्रग आपके हाथों को धूप से काला पड़ने से बचाता है। अधिकतर महिलाओं को स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद होता है, लेकिन गर्मियों में रोज इस तरह के कपड़े पहनने से हाथों का रंग आपके शरीर के अन्य हिस्सों से अलग हो जाता है। ऐसा सनटैन के चलते होता है, लेकिन अगर आप डेली श्रग पहनकर घर से बाहर निकलेंगी, तो यह आपको धूप लगने से भी बचाएगा और स्टाइलिश भी लगेगा। मार्केट में अलग-अलग तरह के स्टाइलिश श्रग डिजाइंस मौजूद हैं, आप अपनी ड्रेस कोड के हिसाब से इसका चुनाव कर सकती हैं।
फ्रंट रिबन श्रग
फ्रंट रिबन श्रग का ट्रेंड आजकल ज्यादा देखने को मिल रहा है। इन्हें कैजुअल से लेकर ऑफिस वियर तक, हर तरह से कैरी किया जा सकता है। इसमें सामने की तरफ बांधने के लिए रिबन दिया जाता है, जो आपके लुक को और भी ज्यादा क्लासी बनाता है।
image credit- PIRUZACREATION/flipkart
नेट श्रग
श्रग जींस, ड्रेस और कुर्ती हर कपड़े के साथ स्टाइलिश लगता है। नेट फैब्रिक वाला श्रग ज्यादातर ट्रेंड में रहता है, हालांकि, यह धूप से बचाने में उतना असरदार साबित नहीं होता, लेकिन फिर भी लोग इसे कैरी करते हैं। हल्का और ट्रेंडी लुक के लिए महिलाएं ऐसे श्रग पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Short Kurti Designs: गर्मियों में जींस के साथ खूब जचेंगी ये कुर्ती डिजाइंस, हर रोज ऑफिस पहन कर जा सकती हैं आप
image credit- Generic/amazon
फ्लोरल प्रिंट श्रग
आजकल फ्लोरल प्रिंट वाले श्रग ज्यादा चल रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह गर्मियों में काफी फ्रेश और कूल लुक देते हैं। ध्यान रखें कि अगर आप धूप से बचने के लिए खरीद रही हैं, तो काले रंग का श्रग न खरीदें, क्योंकि इसमें आपको गर्मी ज्यादा लग सकती है।
image credit- Berrylush/myntra
फ्रिंज डिजाइन श्रग
इस तरह के श्रग कई तरह के आने लगे हैं। इसमें लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह का ऑप्शन आपको देखने को मिलेगा। इसमें नीचे की तरफ लाइन से कट बने होते हैं, जो लटकन की तरह होते हैं। स्टाइलिश लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Summer Cap Designs: चिलचिलाती धूप में भी दिखें कूल, ट्राई करें समर कैप्स के ये लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस
image credit- UnaOne/myntra
क्रोशिया श्रग
वेस्टर्न और बीच लुक के लिए इस तरह का श्रग काफी पसंद किया जाता है। यह आपको अन्य कपड़ों के मुकाबले हल्का मोटा लग सकता है, लेकिन इसमें जाली होती है, इसलिए गर्मी कम लगती है। यह धूप से बचाता है और आपके लुक को भी क्लासी बनाता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- SHOWOFFFF,DressBerry, Azira/myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।