Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Short Kurti Designs: गर्मियों में जींस के साथ खूब जचेंगी ये कुर्ती डिजाइंस, हर रोज ऑफिस पहन कर जा सकती हैं आप

जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती का स्टाइल एलिगेंस और इंडियन टच जोड़ता है। यही वजह है कि यह कॉम्बिनेशन हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है। हर दिन सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह बेस्ट है।
Updated:- 2026-05-12, 17:40 IST
short kurti jeans combination ideas for summer season office look

गर्मियों के इस मौसम में जींस के साथ महिलाएं ढीले और कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। यही कारण है कि आजकल महिलाओं में शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। ऑफिस जाना हो या कॉलेज, जींस के साथ कुर्ती का स्टाइल, आपके लुक को क्लासी भी बनाता है और गर्मी से भी बचाता है। आजकल महिलाओं के बीच ढीले, हल्के और कंफर्टेबल आउटफिट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। एक तरफ जहां लोग ढीली जींस पहनना पंसद कर रहे हैं, तो उसी के साथ टी-शर्ट और कुर्ती भी उन्हें ढीला पहनना ही पसंद है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जींस के साथ पहनने के लिए बेस्ट शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्ट्रेट कट शॉर्ट कुर्ती

सिंपल और क्लासी कुर्ती खरीदने का सोच रही हैं, तो स्ट्रेट कट कुर्ती खरीद सकती हैं। जींस के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुर्ती डिजाइन में इसका नाम आता है। गर्मियों में यह पहनने में हल्का भी लगता है और हर दिन के वियर के लिए भी बेस्ट है। अधितकर महिलाएं स्लिम और स्मार्ट लुक के लिए भी इस तरह की कुर्ती पहनना पसंद करती हैं।

comfortable kurti designs for women

IMAGE CREDIT-  ANNI DESIGNER/AMAZONE

ए-लाइन शॉर्ट कुर्ती

इस तरह की कुर्ती में आपको नीचे की तरफ हल्का फ्लेयर यानी घेर मिल जाता है। इस तरह की कुर्तियों की खासियत यह है कि शॉर्ट होने की वजह से यह जींस और ज्यादा अच्छी लगती है। हालांकि, इसका लुक फिटींग वाली जींस पर ही अच्छा लगता है। गर्मियों में यह स्टाइल काफी ट्रेंड में रहता है, क्योंकि फ्लेयर की वजह से यह आपके शरिर पर चिपकी नहीं रहती।

इसे भी पढ़ें- A Line Kurti Designs: डेली वियर के लिए आप भी स्टाइल कर सकती हैं ए लाइन कुर्ती, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस

A-line short kurti with jeans

IMAGE CREDIT- SARRAS/myntra

हाई-लो शॉर्ट कुर्ती

इस तरह की कुर्ती डिजाइन में खास यह होता है कि आगे से यह शॉर्ट होती है, लेकिन पीछे से इसकी लंबाई थोड़ी ज्यादा होती है। हेल्दी महिलाओं को इस तरह की कुर्तियां ज्यादा पसंद आती है, हालांकि यह हर किसी पर जचती है। अगर आप डेली वियर के लिए ऐसी कुर्ती डिजाइंस सर्च कर रही हैं, जो थोड़ी स्टाइलिश भी हो तो, यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

kurti styles for jeans

इन डिजाइंस के अलावा आप चिकनकारी कुर्तियां, फ्रंट स्लिट शॉर्ट कुर्ती, कॉलर नेक वाली शॉर्ट कुर्ती और फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस भी चुन सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां हर उम्र की महिलाओं के बीच ट्रेंड में रहता है।

यह भी पढ़ें- Short Kurti for Office Look: ऑफिस में पहनें ये ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती, जींस और ट्राउजर के साथ मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक

short kurti designs

IMAGE CREDIT- QUACLO/MYNTRA

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Tales on Textile/PINTERESTMagnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।