Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Meenakari Pendant for Daily Wear Look: डेली वियर में पहनने के लिए शामिल करें मीनाकारी पेंडेंट, देखें डिजाइंस

Meenakari Pendant for Daily Wear Look: अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए एक से एक नेकलेस शामिल करती हैं, तो अब एक जैसे नेकलेस पहनने के बजाय अब आप कुछ लेटेस्ट मीनाकारी पेंडेंट नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों इस तरह के नेकलेस काफी ट्रेंड में हैं। 
Updated:- 2026-03-20, 21:49 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और डेली लुक को शानदार बनाने के लिए आउटफिट के साथ-साथ एक से एक एक्सेसरीज शामिल करती हैं। अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए लेटेस्ट ज्वेलरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ नए और लेटेस्ट मीनाकारी डिजाइन पेंडेंट बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

मल्टीलेयर ग्रीन पर्ल डिजाइन मीनाकारी पेंडेंट

अगर आप अपनी खूबसूरती में चार-चार लगाना चाहती हैं और डेली वियर में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आप मल्टीलेयर ग्रीन पर्ल डिजाइन मीनाकारी पेंडेंट को शामिल कर अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइन अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3 - 2026-03-20T205511.876

पिंक एंड ब्लू कुंदन मीनाकारी पेंडेंट

अगर आप हाउसवाइफ हैं और रोजाना साड़ी पहनती हैं, तो अपने साड़ी वाले लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप पिंक एंड ब्लू कुंदन मीनाकारी पेंडेंट डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे और आपको डिफरेंट लुक देंगे। आप इसे नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-03-20T205509.129

कैरी डिजाइन मीनाकारी मल्टी-स्ट्रैंड पर्ल चेन

अगर आप ज्वेलरी में कुछ डिफरेंट और यूनिक पहनना पसंद करती हैं, तो डेली वियर में आपके लिए यह कैरी डिजाइन मीनाकारी मल्टी-स्ट्रैंड पर्ल चेन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के पेंडेंट इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। इसे आप साड़ी या सूट के के साथ पहन कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

1 - 2026-03-20T205510.503

यह भी पढ़ें- Meenakari Toe Ring Designs: सुहागिन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 'मीनाकारी बिछिया' यहां देखें लेटेस्ट और नए डिजाइंस

ट्रेडिशनल ब्लू मीनाकारी वर्क पेंडेंट

आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और डेली लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए इस तरह के ट्रेडिशनल ब्लू मीनाकारी वर्क पेंडेंट वाले नेकलेस को भी शामिल कर सकती है। ऐसे मीनाकारी पेंडेंट नेकलेस खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

2 - 2026-03-20T205507.986

गोल्ड प्लेटेड ग्रीन बीड मीनाकारी वर्क पेंडेंट

अगर आपको नेकलेस पहनना पसंद है और आप डेली वियर में एक से एक खूबसूरत नेकलेस पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह केगोल्ड प्लेटेड ग्रीन बीड मीनाकारी वर्क पेंडेंट भी बेस्ट रहेंगे। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे और आपके डेली लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। ऐसे नेकलेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

5 - 2026-03-20T205504.818

यह भी पढ़ें- Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/swati cjappu/shubhangi mathur/Nachiket Mavalankar/Aswin A 

FAQ
डेली वियर में पहनने के लिए कौन से पेंडेंट बेस्ट हो सकते हैं?
डेली वियर में पहनने के लिए आप मीनाकारी पेंडेंट को चुन सकती हैं।
मीनाकारी पेंडेंट कितने तक मिल सकते हैं?
मीनाकारी पेंडेंट आपको 500 से शुरू हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।