herzindagi
gowns for date night

डेट नाइट पर दिखाना है ग्लैमरस, स्टाइल करें ये 3 गाउन लुक्स

Best gown for date night: अगर आप भी अपने पति या बॉयफ्रेंड के संग डेट नाइट पर जा रही हैं, तो इन गाउन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें स्टाइल करने के बाद आप परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करती नजर आएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-06-06, 14:42 IST

जब हमें अपने पार्टनर के साथ कहीं डिनर या सरप्राइज डेट पर जाना होता है, तो हम अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। डेट नाइट पर हर लड़की चाहती हैं कि उसका लुक ऐसा हो कि उसका बॉयफ्रेंड या पति बस देखता ही रह जाए। इस खास मौके पर हमें खूबसूरत वेस्टर्न ऑउटफिट से अपना लुक ग्लैमरस बनाना होता है। ऐसे में कभी-कभी बहुत ज्यादा कंफ्यूज ही जाते हैं आखिर ऐसा क्या पहना जाए जिससे लुक स्टनिंग और कॉन्फिडेंट नजर आए।

अगर आप भी डेट नाइट पर जाने का प्लान बना रही हैं और अबतक आपने अपना लुक डिसाइड नहीं किया है तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और गॉर्जियस गाउन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इन डिफरेंट स्टाइल वाले गाउन से इंस्पिरेशन लेकर आप अपना लुक एलीगेंट बना सकती हैं। यह गाउन आपकी सुंदरता को इन्हेंस करने के साथ आपको डेट नाइट पर परफेक्ट लुक देंगे। आइए फिर जान लेते हैं गाउन के साथ इनको स्टाइल करने का तरीका।

डेट नाइट पर पहनें ऐसे 3 डिफरेंट स्टाइल गाउन

1 ब्लैक कट आउट गाउन

अगर आपको डेट नाइट पर किलर अंदाज में नजर आना है तो उसके लिए आप एक्ट्रेस डेजी शाह के जैसा ब्लैक कट आउट गाउन स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के गाउन में आपका परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट होता है। ऐसे में इन गाउन को स्लिम लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। अभिनेत्री के गाउन का फैब्रिक क्रेप है। वहीं उन्होंने इस गाउन के संग गोल्डन कलर के सर्कल शेप इयररिंग्स कैरी किए हुए हैं। जबकि हाथों में गोल्डन ब्रेसलेट भी पहना है। हेयर स्टाइल को उन्होंने स्ट्रेट लुक दिया है और मेकअप को मेट रखा है। इस गाउन के संग हाई गोल्डन हील्स खूब जचेंगी।

यह विडियो भी देखें

black gown

2 फ्लोरल स्ट्रैपी गाउन

फ्लोरल प्रिंट हर मौसम में पसंद किया जाता है। यह प्रिंट इंडियन वेस्टर्न हर ऑउटफिट में शानदार लगता है। यदि आप डेट नाइट पर कुछ सिंपल सोबर और क्लासी लुक चाहती हैं तो इस तरह का फ्लोरल बॉडीकॉन स्ट्रैपी गाउन पहन सकती हैं। यह गाउन आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा। इसके संग आप व्हाइट कलर के फंकी इयररिंग्स और कली हेयर रखें। अगर नेकलाइन डीप है तो आप नेक में कोई पेंडेंट चेन पहनें। मेकअप को आप न्यूड रखें। इस गाउन के संग व्हाइट कलर की हाई हील्स बेस्ट रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Slit Cut Gown: पार्टी में स्टाइल करें इन एक्ट्रेस के ये 3 स्लिट कट गाउन, देखें डिजाइंस

floral gown

3 सिक्विन गाउन

आप डेट नाइट पर जन्नत जुबैर के जैसा सीक्विन वर्क बॉडी फिटिड गाउन भी स्टाइल कर सकती हैं। यह गाउन कैरी करने के बाद काफी ग्रेसफुल लुक देते हैं। इनके संग आप हाफ कर्ल हेयर ग्लॉसी मेकअप रखें। आजकल ऑउटफिट में लाइट कलर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में जन्नत का लाइट पिंक गाउन परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देगा। इसके संग आप रोज गोल्ड कलर के स्टोन इयररिंग्स कैरी करें और हाई हील्स से अपना लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें: Pre Wedding Dresses: प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाउन

shimmery gown

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/instagram/daisy shah/Jannat zubair

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।