herzindagi
broad shoulder styling tip

कंधे है चौड़े तो ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी आपके काम

स्टाइलिंग करते समय आपको ऑउटफिट के मटेरियल से लेकर डिजाइन तक का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-10-24, 13:00 IST

महिलाएं हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करती हैं। इसके लिए वे नए से नए डिजाइन वाली लगभग सभी चीजें स्टाइल करती हैं। बात अगर बॉडी के हिसाब से ऑउटफिट को स्टाइल करने की करें तो ऐसा करने से आपका लुक परफेक्ट नजर आता है। वहीं देखा गया है कि काफी महिलाओं के कंधे काफी चौड़े होते हैं, जिसके कारण वे कई चीजों को स्टाइल करने से डरती हैं और कम कॉन्फिडेंस होने के कारण वे अपनी मनपसंद चीजें नहीं पहन पाती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप भी दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश। 

 

शोल्डर के लिए ऐसे चुनें डिजाइन

cold shoulder

अगर आपके कंधे ब्रॉड हैं तो आप कोल्ड डिजाइन को अपनी ऑउटफिट के लिए चुन सकती हैं। देखने में कोल्ड शोल्डर काफी स्टाइलिश नजर आते हैं। आप इस तरह का डिजाइन ब्लाउज से लेकर कुर्ती तक के लिए बनवा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : Latest Pants Designs : पैन्ट्स के ये डिजाइन बना देंगे सिंपल कुर्ती को भी लाजवाब, दिखेंगी स्टाइलिश

टर्टल नेक भी लगेगा स्टाइलिश 

turtle neck

बता दें कि ब्रॉड शोल्डर वाली महिलाओं के लिए टर्टल नेक डिजाइन परफेक्ट रहेगा। ऐसा डिजाइन आप कस्टमाइज करके भी बनवा सकती हैं और इसमें काफी डिजाइन आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे। 

फ्लेयर को चुनें 

flair design

फ्लेयर स्टाइल ऑउटफिट आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी। इसके लिए आप ए-लाइन, अनारकली कुर्ती तथा लहंगा चुन सकती हैं। फ्लेयर वाली ऑउटफिट चुनने पर आपके कंधे काफी खूबसूरती के साथ नजर आएंगे और वे ज्यादा ब्रॉड भी नहीं दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें : Gown Designs: इन खूबसूरत गाउन को पहन एक्ट्रेस जैसी दिखेंगी आप

ऑफ-शोल्डर भी है स्टाइलिश 

off shoulder

अगर आप अपने लुक को खिलकर दिखाना चाहती हैं तो आप ऑफ-शोल्डर डिजाइन को अपनी कुर्ती, ब्लाउज या गाउन के लिए चुन सकती हैं। ऑफ शोल्डर के लिए कोई डिजाइन या पैटर्न जरूर चुन लें ताकि वे खूबसूरती के साथ नजर आने लगे।

यह विडियो भी देखें

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये ब्रॉड शोल्डर के लिए स्टाइलिंग टिप्स और उनसे जुड़ी बातें पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Image Courtesy : Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।