Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

माथा पट्टी पहनने की शौकीन लड़कियों को दीपिका पादुकोण से लेने चाहिए फैशन टिप्स

दीपिका पादुकोण ने माथा पट्टी का ऐसा कोई डिज़ाइन नहीं है जिसे कैरी ना किया हो। उनका हेयरस्टाइल उस माथा पट्टी के हिसाब से ही होता है तो आप भी दीपिका से ये माथा पट्टी पहनने के स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।
Updated:- 2018-09-03, 13:13 IST
matha patti like bollywood actress deepika padukone main

स्टाइल की बात हो तो दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश हैं। इंडियन अटायर हो या फिर वेस्टर्न लुक दीपिका हर तरह के लुक को बाखूबी कैरी करती हैं। अगर बात गहनों की करें तो दीपिका पादुकोण इंडियन गहनों को भी स्टाइल से पहनती हैं। फिल्म हो या अवार्ड नाइट या कोई ट्रेडिशनल इवेंट दीपिका पादुकोण हर तरह की माथा पट्टी को स्टाइल कर चुकी है और खास बात ये है कि वो हर माथा पट्टी के साथ वैसा ही हेयरस्टाइल बनाती हैं जो उनके लुक को और भी खास बनाता हो।

deepika padukone modern matha patti

दीपिका पादुकोण की तरह ये माथा पट्टी आपने हर किसी को पहने नहीं देखा होगा लेकिन आप अगर डिफ्रेंट स्टाइल की माथा पट्टी पहनने की शौकीन हैं और अगर आपको ट्रेडिशनल और मार्डन लुक का फ्यूज़न पसंद है तो आप दीपिका पादुकोण की तरह ऐसी माथा पट्टी भी पहन सकती हैं। दीपिका पादुकोण का माथा चौड़ा है। गोल मांग टीका के साथ लड़ी वाली गोल्डन माथा पट्टी दीपिका को ग्लैमरस लुक के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी दे रही है।

deepika pakone rajasthani matha patti jewellery

फिल्म पदमावत में दीपिका पादुकोण का ये राजस्थानी लुक दिखा था जिसमें उन्होंने ये ट्रेडिशनल मांग टीका पहना था जिसकी माथा पट्टी पर्ल की बनी थी। रजवाड़ा खानदान की बहूएं इस तरह का मांग टीका पहना करती हैं। इस हेड ज्वेलरी के साथ दीपिका पादुकोण ने ओपन हेयरस्टाइल कैरी किया है जिसे उन्होंने शोल्डर के पीछे ही रखा है। 

deepika padukone maamg tika

दीपिका पादुकोण हर तरह की ज्वेलरी को सादगी से कैरी करती हैं लेकिन वो उसमें बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। अगर आप इंडियन ज्वेलरी पहनकर उसमें रॉयल दिखना चाहती है तो आपको दीपिका पादुकोण के स्टाइल को जरुर फोलो करना चाहिए। दीपिका पादुकोण ने बीच की मांग निकालकर लो बन हेयरस्टाइल बनाया है जिस पर उन्होने नीचे करके माथा पट्टी को स्टाइल किया है। 

deepika padukone bajirao mastani look

दीपिका पादुकोण इस तरह के लुक में फिल्म बाजीराव मस्तानी में नज़र आयी थी। मांग टीका और एक सिर की एक तरफ पासा पहने दीपिका एक मुस्लिम लड़की के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि दीपिका की ये तस्वीर एक फैशन शो के रैम्प वॉक की है लेकिन दीपिका का ये लुक फिल्म बाजीराव मस्तानी से ही इंस्पायर लुक है। 

तो अब आप अगर मांग टीका, माथा पट्टी या पासा पहनने के बारे में सोच रही हैं तो उसे स्टाइल करने के सारे टिप्स आप दीपिका पादुकोण के इस लुक से ले सकती हैं। इस तरह के लुक में आप बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस तो दिखेंगी ही लेकिन आपका ये लुक बॉलीवुड हीरोइन की तरह एलीगेंट भी लगेगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।