होली आने वाली है। ऐसे में हर किसी ने अपने ऑफिस या दोस्तों के घर में होने वाली पार्टी का प्लान तो बना ही लिया होगा। इस पार्टी में हर कोई व्हाइट कलर के आउटफिट को पहनें नजर आएगा। लेकिन आप चाहें तो कुछ अलग और नया ट्राई करके लुक को अच्छे से क्रिएट कर सकते हैं। इससे आपको व्हाइट कुर्ती को बस थोड़ा सा कलरफुल करना होगा। इसमें मल्टी कलर से डिजाइन बनाने होंगे। चलिए आपको भी बताते हैं आप कैसे घर पर रखी व्हाइट कुर्ती को मल्टी कलर में डिजाइन कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
हाथों के प्रिंट का बनाएं डिजाइन
अगर आपको लग रहा है कि आपकी कुर्ती फिकी नजर आ रही है, तो ऐसे में आपको सिर्फ थोड़े से रंगों को पानी से घोलना है। इसके बाद अपनी पूरी कुर्ती में हाथों के प्रिंट वाले डिजाइन को क्रिएट करना है। इस तरह के डिजाइन से आपकी कुर्ती मल्टी कलर बन जाएगी। साथ ही, आपको बाहर से जाकर अलग से कुर्ती नहीं खरीदनी पड़ेगी। इसमें आप आगे से लेकर पीछे तक हाथों के प्रिंट का डिजाइन मिलेगा। साथ ही, इसे पहनने के बाद आप अच्छी लगेंगी।
व्हाइट कुर्ती को करवाएं मल्टी कलर में डाई
अगर आपने व्हाइट कुर्ती खरीद ली है या आपके पास रखी है तो इसे रखा रहने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ही आप मल्टी कलर में डिजाइन करवा सकती हैं। इसके लिए आपको बस थोड़ा डाई का खर्चा देना होगा। बाहर से करवाने के लिए भईया को कलर बताने होंगे। आपकी कुर्ती रेडी हो जाएगी। इसमें आप चाहें तो साइड में बॉर्डर वर्क करा सकती हैं। या प्लेन भी छोड़ सकती हैं। इस तरह की कुर्ती बनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, आपको मार्केट से महंगी कुर्ती नहीं खरीदनी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में स्टाइल करें ये चिकनकारी कुर्ती, देखें डिजाइंस
हैप्पी होली प्रिंट वाली कुर्ती
आप अपनी व्हाइट कुर्ती पर हैप्पी होली प्रिंट वाला डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती भी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आप ब्रश की मदद से स्प्रे पेंटिग जैसा डिजाइन क्रिएट करें। बीच में कुर्ती के हैप्पी होली लिखें। इसके बाद इसे सूखने दें। फिर इसे होली पर पहनें। इससे भी आपका लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: अगर चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो वियर करें ये जैकेट वाली कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस तरह से घर पर ही व्हाइट कुर्ती को आप मल्टी कलर में डिजाइन कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपको बाजार से अलग से कुर्ती लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों