सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि अंबानी परिवार भी होने वाली बहू के साथ पहुंचा

सोनम कपूर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा नज़र आया। नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ सोनम की वेडिंग रिसेप्शऩ अटेंड करने पहुंची। सोनम कपूर के संगीत सेरेमनी के दिन नीता अंबानी की बेटी की सगाई भी हुई है। नीता अंबानी इन दिनो काफी खुश हैं और वो अपनी बहू श्लोका मेहता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद कर रही हैं यही वजह थी कि वो सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर भी अपनी होने वाली बहू को साथ लेकर आयी थीं।
सलमान खान से लेकर कैटरीना कैफ, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर और रनवीर सिंह जैसा हर बड़ा सितारा भी सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर नज़र आया। बॉलीवुड इंडिस्ट्री से ही नहीं बल्कि देश की मशहूर बिज़नेस फैमिली और पॉलिटिशियन्स भी सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे।

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ इस वेडिंग रिसेप्शन पर आयी थी। सैफ अली खान ने राघवेन्द्र राठौर की ब्लैक शेरवानी पहन रखी थी और करीना ने अपने फेवरेट डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइनर गोल्डन लहंगा पहना था। सोनम की शादी की रिसेप्शन से पहले दिन में उनकी शादी पर करीना अपने बेटे तैमूर को भी लेकर पहुंची थी लेकिन रात को हुए वेडिंग रिसेप्शन पर करीना के साथ तैमूर नज़र नहीं आए।

नीता अंबानी ने अपने पति मुकेश अंबानी के साथ सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर पिक्चर्स भी क्लिक करवाए। नीता अंबानी और मुकेश ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था।

अकाश अंबानी ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था तो उनकी मंगेतर श्लोका मेहता ने गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहना था।

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर आए थे। शाहरुख खान ने बंद गले का ब्लैक सूट पहना था और उनकी पत्नी ग्लैमरस गाउन पहनकर सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर आईं थी।
Read more: शादी के बाद मिसेज सोनम अहूजा ने पति आनंद के साथ काटा फनी वेडिंग केक

रानी मुखर्जी गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहनकर सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंची। रानी मुखर्जी का ये लुक उनके सभी फैंस को काफी पसंद आया।

कटरीना कैफ एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक में सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर दिखी। रेड कलर और गोल्डन कलर के डिज़ाइनर लहंगे में कैट काफी खूबसूरत दिख रही थी। कटरीना ने इस लुक को मिनिमल मेकअप और गले में हल्का सा हार पहनकर कम्पलीट किया।
Read more: सोनम कपूर आहूजा की शाही अंदाज में हुई शादी की ये 10 खास बातें जानिए

एश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर सफेद रंग के आउटफिट में पहुंचे। ऐश्वर्या राय का ये लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था अभिषेक का हाथ थामे ऐश ने इस वेडिंग रिसेप्शन में एंट्री की।

अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंचे। ये तो सब जानते हैं कि अक्षय कुमार लेट नाइट पार्टी में कम ही जाते हैं लेकिन सोनम की शादी इन सभी बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी खास थी। अक्षय कुमार ब्लेक कलर की शेरवानी पहनकर आए थे जबकि उनकी पत्नी से सफेद रंग का चूड़ीदार सूट पहन रखा था।

सोनम कपूर के कज़िन भाई-बहनों ने भी एक उनकी वेडिंग रिसेप्शन पर खूब इन्जॉय किया। अर्जुन कपूर ने अपनी तीनों बहनों अंशूला, जाह्नवी और खुशी के साथ फोटो क्लिक करवायी। श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर उनकी बेटियों का अपनी बहन अंशूला की तरह ही खास ख्याल रखते हैं।

महाराष्ट्र की ठाकरे फैमिली की तरफ से उद्धव ठाकरे सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पर उन्हें और उनके पति को आशीर्वाद देने पहुंचे। अनिल कपूर ने उद्धव ठाकरे के साथ फोटो भी क्लिक करवायी।

विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ सोनम की वेडिंग अटेंड करने पहुंची बालों में गजरा लगाए गोल्डन और ऑफ व्हाइट साड़ी में विद्या बालन काफी खूबसूरत दिख रही थी। विद्या बालन ने हाथों में पोटली ले रखी थी। और उनके पति ने ब्लैक सूट पहना था।

कंगना रनाउत ने भी सोनम की शादी में आकर उन्हें गुड विशिज़ देिए। बॉलीवुड की फैशन गर्ल कंगना गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनकर आयी थी। कंगना ने स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल किया था और गले में चोकर नेकलेस पहन रखा था।
सोनम कपूर रनवीर कपूर के साथ नज़र आई। आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी जल्द ही रीलिज़ होने वाली है और वो इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन पर ही बिज़ी है लेकिन जिस तरह से वो रनबीर कपूर के साथ बार-बार नज़र आ रही हैं उसे देखकर बॉलीवुड के गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है।

शाहिद कपूर अपनी पत्नी के साथ सोनम कपूर और आनंद अहूजा की वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंचें। शाहिद कपूर ने भी डिज़ाइनर कॉपर कलर की शेरवानी पहन रखी थी जबकि उनकी वाइफ मीरा राजपूत सफेद और ब्लेक कलर के डिज़ाइनर आउटफिट में नज़र आईं।
वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ सोनम की शादी में नज़र आए। वरुण की गर्लफ्रेंड ने भी डिज़ाइनर खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। वैसे ये पहला मौका था जब वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसे किसी इवेंट पर नज़र आए हैं।

सोनम अहूजा की शादी के हर फंक्शन पर रेखा नज़र आयी हैं। उनकी वेडिंग रिसेप्शन पर रेखा डिज़ाइनर गोल्डन साड़ी पहनकर पहुंची। उनका ये लुक इससे पहले किसी शादी, पार्टी या अवार्ड सेरेमनी पर नज़र ऩहीं आया है। सोनम की शादी की खुशी रेखा के चेहरे पर साफ नज़र आ रही थी।

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के हर फंक्शन पर खूब मस्ती की। हर मौके पर जैकलीन का ग्लैमरस अवतार दिख। खासकर सोनम की शादी की रिसेप्शन पार्टी में जैकलीन ने ट्यूब ब्लाउज़ के साथ जो सफेद साड़ी पहनी थी उसमें वो बहुत ही ग्लैमरस दिख रही थी।

शाहरुख खान की तरह सलमान खान भी यहां पर ब्लेक कलर के सूट में ही दिखे। सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर सलमान खान ने डांस भी किया था।

रनवीर सिंह भी सोनम कपूर की शादी पर अपने डेपर लुक में ही दिखे। पार्टी में हैंडसम बनकर आए रनवीर सिंह को रिसेप्शन पार्टी में इतना मज़ा आया कि फिर अंदर जाने के बाद उन्होंने भी खूब डांस किया। इतना ही नहीं रनवीर सिंह तो सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा को गोदी में उठाकर भी खूब नाचे।

माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ सोनम की वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंची। माधुरी ने ग्लैमरस गाउन पहना था तो उनके पति ने रॉयल ब्लू कलर की बंद गला कोट पहन रखा था।

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ सोनम और आनन्द के मुबारकबाद देने पहुंची।

आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी के साथ आए। वन ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के वाली इस डिज़ाइनर आउटफिट में आयुष्मान की वाइफ भी बॉलीवुड हिरोइन्स की तरह ग्लैमरस ही लग रही थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर ने इस वेडिंग में रिसेप्शन पर ये स्मार्ट लुक कैरी कर रखा था।
करन जौहर अपने मम्मी के हीरु जौहर के साथ इस वेडिंग रिसेप्शन पर आए। और उन्होंने सोनम की शादी में खूब डांस किया। फिल्म प्रेम रत्न धन पायो के गाने पर करन जौहर का डांस वहां आए सभी मेहमानों को पसंद आया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।