Celebrity Saree:सोनम कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं बेस्ट, आप करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश

अपने लुक में जान डालने के लिए आप सेलेब्रिटी के नए-नए लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-08, 17:45 IST
sonam kapoor fancy saree

आजकल हम सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स को रीक्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी को स्टाइलिश दिखना बेहद पसंद होता है। ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो इसके लिए हम अक्सर सेलेब्रिटीज के साड़ी लुक्स को अपने अंदाज में रीक्रिएट करना पसंद करते हैं।

साड़ी को ड्रेप करने के लिए कई तरीके होते हैं। साड़ी के लिए सोनम कपूर के लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर के स्टाइलिश साड़ी लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन साड़ी लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स- 

जैकेट स्टाइल साड़ी लुक 

 

jacket style saree

पॉवर लुक पाने के लिए आप इस लॉन्ग जैकेट को साड़ी के साथ में पहन सकती हैं। डिजाइनर रोहित बाल ने इस जैकेट स्टाइल साड़ी को डिजाइन किया है। इस तरह के लुक की साड़ी आपको जॉर्जेट फैब्रिक में मार्केट में 2,000 रुपये में मिल जाएगी। 

HZ Tip: गले में चोकर और स्लीक हेयर स्टाइल के साथ लुक को कम्प्लीट करें।

इसे भी पढ़ें : Saree for 55 Plus Women: साड़ी में दिखना चाहती हैं जवां और स्टाइलिश तो भाग्यश्री के इन लुक्स को करें री-क्रिएट, बचेंगे काफी पैसे

टॉप के साथ में साड़ी लुक 

cotton saree design

ऑफिस लुक पाने के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड या प्लेन कॉटन की साड़ी को पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1,000 रुपये तक की आसानी से मिल जाएगी। आप इस साड़ी को पेप्लम टॉप या किसी भी राउंड नेक टॉप के साथ में पहन सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक में आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल करें। 

इसे भी पढ़ें : Chikankari Saree: गर्मियों में बेस्ट लुक पाने के लिए पहनें चिकनकारी वर्क साड़ी, देखें तस्वीरें

घरचोला साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

यह सोनम की मां की पुरानी साड़ी है। इस तरह के लुक में आपको लाल रंग में काफी डार्क और लाइट शेड्स देखने को मिल जाएंगे। कोशिश करें कि इस तरह के लुक में आप ब्लाउज के लिए स्लीवलेस स्ट्रैप डिजाइन को स्टाइल करें।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में बालों में बन हेयर स्टाइल बनाकर गजरा लगायें।

 

अगर आपको सलवार-सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।