herzindagi
sonakshi sinha summer bridal photoshoot main

सोनाक्षी सिन्हा का नया beach bride फैशन शूट देखा है आपने?

अगर इन गर्मियों में आप करने वाली हैं शादी और आपकी शादी का प्लान आपने समुद्र के किनारे करने का प्लान बनाया है तो हम आपको बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का वो लेटेस्ट फोटोशूट दिखा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप भी ऐसी ही दुल्हन बनना चाहेंगी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-03, 19:36 IST

हमने बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर कई बार ग्लैमर्स अंदाज़ में देखा है। सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइल पर कई बार लोगों ने सवाल उठाए लेकिन फिर भी उनके अभी तक के ज्यादातर ग्लैमर्स अपीयरंस के लिए उनके फैंस ने उन्हे सराह है। सोनाक्षी सिन्हा के ब्राइडल लुक से लेकर उनके सभी रैंप लुक और रेड कार्पेट लुक तो आप देख ही चुके हैं। फिल्म इत्तफाक से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी दिखाने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक मैगज़ीन के लिए beach bride फैशन शूट करवाया है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी शादी गर्मियों के मौसम में करवाना चाहेंगी। 

सोनाक्षी सिन्हा ने लंदन की एक मैगज़ीन खुश के लिए ये फैशन फोटोशूट करवाया हैं जिसमें सोनाक्षी सिन्हा beach bride के कई तरह के अलग-अलग लुक में नज़र आयी हैं। इस फैशन फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा ने कई जाने माने फैशन डिज़ाइनर्स के डिज़ाइनर कपड़े पहने हैं। फोटो शूट का थीम काफी earthy है इसलिए उनका लुक mute tones में ही रखा गया है। ये फोटोशूट फैशन फोटोग्राफर अर्जुन मार्क ने किया है। 

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो में जो ड्रेस पहनी है इसे फैशन डिज़ाइनर फाल्गुनी शैन पिकॉक ने डिज़ाइन किया है। इस खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी गाउन के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने गोयनका ज्वैल्स की खूबसूरत ज्वैलरी पहनी है। सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक अल्ट्रा ग्लैमर्स लुक उनके सभी फैंस को पसंद आ रहा है। 

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

 

समुद्र के किनारे सफेद बैंम्बू के आगे खड़े होकर सोनाक्षी सिन्हा के ये पोज़ बेहद शानदार हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो में फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे का डिज़ाइनर गाउन पहना है और इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ अपने beach bride लुक को कम्पलीट किया है। इस तस्वीर में भी उन्होंने गोयनका ज्वैल्स की डिज़ाइनर ज्वैलरी ही पहनी है।

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

इस फोटो को में बीटाउन की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिज़ाइन अनामिका खन्ना का डिज़ाइनर आउटफिट पहना है। क्रॉप टॉप के ऊपर लेयर्ड केप ड्रेस और साथ में प्लेटिड स्कर्ट में सोनाक्षी सिन्हा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

Beach bride के लुक में सजी सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर में जो नथ और अंगूठियां पहनी हैं वो भी गोयनका ज्वैल्स की डिज़ाइनर ज्वैलरी ही हैं। उनका ये पूरा खूबसूरत लुक किसी भी beach wedding के लिए परफेक्ट है।

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

सोनाक्षी सिन्हा वैसे दुल्हन के लिबास में फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे को खूबसूरत लहंगे में भी नज़र आ चुकी हैं। इस फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा के साथ ब्रिटिश मॉडल स्टीफन जेम्स थे।  

sonakshi sinha summer bridal photoshoot in

इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा दूसरी मैगज़ीन के लिए beach bride बनकर फोटोशूट करवा चुकी हैं। इस फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिज़ाइनर गौरव गुप्ता का डिज़ाइनर गोल्डन गाउन पहना था। हालांकि इस फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा से गाउन से ज्यादा चर्चा उनके लाल बालों की हुई थी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।