Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

Kurti Designs: पार्टी लुक के लिए बेस्ट हैं ये साइड स्लिट कट कुर्ती, इस तरह करें स्टाइल

अगर आप किसी पार्टी में शामिल हो रही हैं तो आप ये साइड स्लिट कट कुर्ती इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं 
Updated:- 2024-09-15, 09:00 IST
slit cut kurti latest designs party

कुर्ती कई सारे मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन, अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की साइड स्लिट कट कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती जहां आप कई सारे मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं तो वहीं फॅमिली पार्टी में पहनने के लिए ये कुर्ती बेस्ट है। इस तरह की कुर्ती को स्टाइल करने के बाद जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।  

प्रिंटेड हाई-स्लिट कुर्ती

Printed High Slit Kurti

इस तरह की प्रिंटेड हाई-स्लिट कुर्ता आप पार्टी में पहन सकती हैं और इस कुर्ती में आप काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी। यह हाई-स्लिट कुर्ता विस्कोस रेयान फैब्रिक में है साथ ही इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 500 से 600 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।  

इस कुर्ती को व्हाइट या फिर डेनिम के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप झुमके वियर कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें: क्या अनारकली सूट से जुड़ी ये रोचक बातें जानती हैं आप?

स्लीवलेस हाई स्लिट कुर्ती

sleeveless high slit kurti

यह स्लीवलेस हाई स्लिट कुर्ती भी पार्टी लुक के लिए बेस्ट है और हल्दी सेरेमनी में भी आप इस आउटफिट को वियर कर सकती हैं। इस आउटफिट को आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये कुर्ती 700 रुपये की कीमत में मिल सकती है।  

इस कुर्ती के साथ आप चोकर या पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में मोजरी या हील्स पहन सकती हैं।  

मिरर वर्क कुर्ती

mirror work kurti

यह मिरर वर्क कुर्ती भी आप कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं तो साथ ही यह कुर्ती आप फेस्टिवल या ऑफिस में भी पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको 1000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। वहीं इस कुर्ती के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ हो फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs DIY:सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए शादी में पहनें अनारकली सूट के ये डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।