सिल्क कुर्ती
इस तरह की सिल्क कुर्ती आप हल्दी फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती ऑरेंज कलर में हैं साथ ही में जो दुप्पटा है वो डार्क और लाइट ऑरेंज कलर में है। इस कुर्ती को आप पेंट स्टाइल सलवार के साथ पहन सकती हैं और ये आउटफिट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 2,000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा।
इस सूट के साथ सिंपल चेन टाइप नेकलेस और फुटवियर में हील्स पहन सकती हैं।
ए लाइन कुर्ती
स्टाइलिश और न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती डार्क ऑरेंज कलर में है और इस कुर्ती और दुप्पटे के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया है इस आउटफिट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी और इसे आप 1,000 से 2,000 रूपये में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती को आप पेंट स्टाइल सलवार या फिर प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं।
थ्रेड वर्क कुर्ती
अगर आप येलो कलर में कुछ पहनना चाहती हैं तो आप येलो कलर में इस तरह की थ्रेड वर्क कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत थ्रेड वर्क किया हुआ है। इसके साथ जो दुप्पटा है वो प्लेन है और इस दुप्पटे के बॉर्डर पर थ्रेड वर्क किया हुआ है। जो आप लुक को स्टाइलिश बनाएगा। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,000 से 1,500 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती को आप व्हाइट या फिर येलो कलर के पेंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं।
अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह वी-नेक डिजाइन वाली स्लीवलेस कुर्ती वियर कर सकती हैं और इस आउटफिट में आपका लुक स्टाइलिश नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें-Slit Kurti Designs: प्री-वेडिंग फंक्शन के आउटफिट का बजट है कम तो ये सस्ती स्लिट कुर्ती करें स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra,flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों