Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

इस सावन हरी साड़ी संग ट्राई करें ये 6 मॉडर्न कंट्रास्ट ब्लाउज डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आप भी इस बार सावन लुक को बेहतर बनाने के लिए ग्रीन कलर की साड़ी पहनने वाली हैं, तो कुछ ट्रेंडी कंट्रास्ट ब्लाउज जरूर कैरी करें। आइए जानते हैं इन ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-07-21, 14:35 IST
image

Best Blouse for Green Saree: कितने भी फैशन ट्रेंड आ जाएं, साड़ी की बात ही अलग है। साड़ी में लुक उभर कर आता है, यह वजह है की भारतीय महिलाएं इसे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। खासकर पूजा-पाठ और त्योहारों के दिनों में साड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी सावन में ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, इसके साथ कुछ बेहतरीन ब्लाउज डिजाइंस कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ब्लाउज कलर्स के बारे में।

रॉयल पर्पल ब्लाउज

अगर आप ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, लेकिन इसके साथ किस कलर का ब्लाउज पहनें इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो किसी भी ग्रीन साड़ी के साथ आप रॉयल पर्पल ब्लाउज शामिल कर सकती हैं। पर्पल और ग्रीन का कॉम्बिनेशन आपको एक बेहतरीन और रॉयल लुक दे सकता है।

4 - 2026-07-21T142147.027

ऑफ-व्हाइट ब्लाउज

आपके लिए आइवरी या ऑफ-व्हाइट ब्लाउज भी बेस्ट रहेगा, जिसे आप किसी भी शेड की ग्रीन साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को परफेक्ट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऑफ-व्हाइट ब्लाउज को आप टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।  

wh

गोल्डन ब्रोकेड ब्लाउज

ग्रीन साड़ी के साथ पहनने के लिए आप गोल्डन ब्रोकेड ब्लाउज भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे और क्लासी लुक देने के लिए आप बोट नेक या प्रिंसेस कट में बनवा सकती हैं। यह आपके पूरे सावन लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने में भी मदद करेंगे।  

1 - 2026-07-21T142155.749

मजेंटा पिंक ब्लाउज

ग्रीन साड़ी के साथ अगर आप भी कुछ कंट्रास्ट शामिल करने का सोच रही हैं, तो मजेंटा कलर का ब्लाउज भी परफेक्ट होगा। यह सबसे क्लासिक कंट्रास्ट माना जाता है, जिसे आप सावन के दिनों में ग्रीन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस कलर के ब्लाउज को आप डोरी डिजाइन में टेलर से बनवा सकती हैं।  

3 - 2026-07-21T142152.015

यह भी पढ़ें- Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में पाएं क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस

येलो कलर स्टाइलिश ब्लाउज

येलो कलर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देता है। ऐसे में बात करें ग्रीन साड़ी की, तो इसके साथ येलो ब्लाउज खूब उठाऊ देगा। इस ब्लाउज को आप स्वीटहार्ट नेक या फुल नेट स्लीव्स जैसा डिजाइन करवा सकती हैं। 

6 (100)

मैरून ब्लाउज

ग्रीन कलर की साड़ी के साथ आप चाहें तो भीड़ से अलग दिखने के लिए मैरून ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। यह एक यूनिक कंट्रास्ट है, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगा। इस ब्लाउज की नेक वी-नेक रखवा सकती हैं, इसके अलावा स्लीव्स की बात करें, तो पफ स्लीव्स भी अच्छी लगेंगी।  

5 - 2026-07-21T142157.447

अगर आप इन्हीं सब कलर्स के कंट्रास्ट ब्लाउज को ग्रीन साड़ी के साथ पेयर करती हैं, तो इससे सावन लुक परफेक्ट बन सकता है।   

यह भी पढ़ें- Ajrak Print Blouse Designs: प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल करें अजरक प्रिंट ब्लाउज, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : flipkart/suhanifashiion/BADE SUHANE/vasumatis/myntra/fazals/pinterest/Prem/VJV NOW

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।