Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

Single Shoulder Dress Designs: पार्टी में स्टाइल करें सिंगल शोल्डर ड्रेस, लुक दिखेगा अलग

Party Dress: ड्रेस डिजाइन में कुछ नया ट्राई करें। इससे आपका पार्टी लुक भी चेंज होगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
Updated:- 2024-05-15, 12:28 IST
single shoulder dress style

Party Looks For women: पार्टी में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम इंविटेशन आने के बाद से ही लुक को कैसे क्रिएट करना है, इसकी तैयारी करने लगते हैं। कई सारे लोग लुक कैसा रखना है, इससे जुड़ी चीजें इंटरनेट पर सर्च करते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बाजार जाकर कपड़ों की शॉपिंग करना पसंद करते हैं। आप भी अपने लिए वन शोल्डर ड्रेस की शॉपिंग कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। डिजाइन आप आर्टिकल में देख सकती हैं। 

वन शोल्डर रिंग गाउन (One Shoulder Gown)

One Shoulder Gown

वन शोल्डर गाउन आप पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। इसमें आपको डबल कलर में गाउन मिल जाएंगे। वहीं आप चाहें तो सिंपल वर्क के गाउन को भी खरीद सकती हैं। इसमें जो डिजाइन क्रिएट किया गया है। उसमें रिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ड्रेस यूनिक नजर आ रही है। आप भी ऐसी फैंसी ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको साटन कपड़े में मिलेगी। इससे एक शाइन एड हो जाएगी। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की ड्रेस आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।

सिंगल शोल्डर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (Single Shoulder Floral Print Dress)

Single Shoulder Floral Print Dress

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें प्रिंट आपको अलग-अलग मिल जाएंगे। इसमें प्रिंट के साथ-साथ आपको ड्रेस के शोल्डर पर अच्छा फ्लावर डिजाइन या रफल डिजाइन मिलेगा। इससे ड्रेस और भी स्टाइलिश लगेगी। इसमें आप स्लिट कट ड्रेस या गाउन स्टाइल ड्रेस के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों का सीजन है इसलिए यह प्रिंट पार्टी में अच्छा लगेगा। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। मार्केट में इस तरह की ड्रेस आपको 1,000 से 2,500 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये मिनी ड्रेसस, एक्ट्रेसेस के लुक से लें आईडिया

वन शोल्डर केप मिडी ड्रेस (One Shoulder Cape Midi Dress)

One Shoulder Cape Midi Dress

अगर आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप वन शोल्डर केप मिडी ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आप प्लेन डिजाइन वाली ड्रेस को खरीदें। यह पार्टी में अच्छी लगती हैं। इसमें साइड में केप दिया गया है, जिससे ड्रेस लुक और भी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की ड्रेस आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी। 

इस बार ट्राई करें वन शोल्डर ड्रेस इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। बस आपको सही फिटिंग और डिजाइन का ध्यान रखना है।

इसे भी पढ़ें: अपने लुक में लाना चाहती हैं थोड़ा बदलाव तो इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट्स हैं बेहद खास

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।