बेबी शॉवर के लिए सिंपल डिजाइन की ये साड़ियां लगेंगी आप पर बेहद खूबसूरत

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का खास पल होता है। इस दौरान उन्हें कई तरह की समस्याएं उठानी पड़ती हैं। लेकिन यह दर्द तब खत्म हो जाता है, जब वह अपने बच्चे को देख लेती है। प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट करने के लिए गोद भराई की रस्म निभाई जाती है, जिसे अंग्रेजी में बेबी शॉवर कहते हैं। इस रस्म में प्रेग्नेंट महिला को रिश्तेदारों द्वारा उपहार के साथ-साथ आर्शीवाद दिया जाता है।
इस रस्म के लिए महिलाएं बेहद एक्साइटेड होती हैं। साथ ही उनके दिमाग में केवल एक ही सवाल चलता है कि इस फंक्शन में क्या पहना जाए? किसी भी फंक्शन में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन यह सोचकर यह ऑप्शन छोड़ देती हैं कि उन्हें साड़ी में काफी परेशानी होगी। लेकिन ऐसा नहीं है आप सिंपल साड़ी में कंफर्टेबल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। सिंपल साड़ी के डिजाइन के लिए आप बॉलीवुड की इन डीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं बेबी शॉवर के लिए बेस्ट साड़ियों के डिजाइन।
पिंक साड़ी
टिप्स: सिंपल साड़ी को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप इसके साथ वी नेक ब्लाउज पहन सकती हैं।
मेहंदी ग्रीन कलर
View this post on Instagram
अगर आपको हल्के रंग की साड़ी पहनना पसंद है तो आप बेबी शॉवर पर मेहंदी ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगेंगी। यह रंग ज्यादातर महिलाओं पर अच्छा लगता है, इसलिए यह किसी भी फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा।
टिप्स: ग्रीन कलर की साड़ी के साथ व्हाइट कलर का ब्लाउज अच्छा लगेगा। साथ ही ऑक्साइड ज्वेलरी पहनें।
लाल साड़ी
टिप्स: आप ब्लाउज के लिए कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं, या फिर हैवी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:बेबी शॉवर के दौरान खुद को स्टाइल करने के लिए यहां से लें आईडियाज
फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी
View this post on Instagram
आजकल फ्लोरल साड़ी का ट्रेंड फैशन में है। लाइट वेट और क्लासी लुक के कारण महिलाएं इस तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आप भी बेबी शॉवर पर फ्लोर ऑर्गेंजा साड़ी वियर कर सकती हैं। इस साड़ी में आप बेहद स्टनिंग दिखेंगी। साथ ही आप एकदम कंफर्टेबल रहेंगी। (शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट्स)
टिप्स: इस तरह की साड़ी के साथ आप डायमंड या पर्ल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:बेबी शॉवर के मौके पर स्टाइल करें स्पेशल आउटफिट, इन डीवाज से लें इंस्पिरेशन
मस्टर्ड येलो कलर साड़ी
View this post on Instagram
पीले रंग शादीशुदा महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इसलिए आप बेबी शॉवर पर मस्टर्ड येलो कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी खरीदें , जिस पर छोटे-छोटे प्रिंट हों।
टिप्स:केवल मांगटीका लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। साथ ही नो मेकअप लुक अपनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।