herzindagi
image

सावन में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, जब पहनेगी ऐसे सिंपल ग्रीन कलर लहंगे

अगर आप भी सावन महीने के किसी भी दिन अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाना चाहती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट ग्रीन कलर के लहंगे डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 19:33 IST

सावन के महीने में अधिकतर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती है। ऐसे में अगर आप भी सावन के आखरी सोमवार या सावन महीने के किसी भी दिन अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट ग्रीन कलर के लहंगे डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही सावन महीने को यादगार बना सकती हैं।

ऑलिव ग्रीन और सिल्वर टोन्ड प्रिंटेड रेडी-टू-वियर लहंगा

अगर आप अपने ऑफिस में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप इस खूबसूरत ऑलिव ग्रीन और सिल्वर टोन्ड प्रिंटेड रेडी-टू-वियर लहंगा को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे न सिर्फ आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर भी दिख सकती हैं। आप इस तरह के लहंगे को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

3 - 2025-07-25T185545.329

प्रिंटेड कॉटन लहंगा

यही नहीं आप चाहें, तो सावन के महीने में किसी भी दिन अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए इस खूबसूरत ग्रीन कलर प्रिंटेड कॉटन लहंगा को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको यूनिक लुक देने में मदद करेंगे। आप इस तरह के लहंगे को ऑनलाइन खरीद सकती हैं या बाजार से कपड़ा लाकर ऐसा बनवा भी सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2025-07-25T185547.090

यह भी पढ़ें: Banarasi Lehenga Design: बनारसी साड़ी नहीं हर फंक्शन में काम आएंगे ये 4 बनारसी लहंगे, दिखेंगी भीड़ से हटके

सीक्विन्ड आर्ट सिल्क सेमी-स्टिच्ड लहंगा

अगर आप सावन के महीने में किसी शिवालय दर्शन के लिए जा रही है और इस दौरान पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही है, तो आप इस खूबसूरत सीक्विन्ड आर्ट सिल्क सेमी-स्टिच्ड लहंगा को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे आपको रेडीमेड मिल जाएंगे साथ ही आप इसे बनवा भी सकती है। आप इसे सावन में पहनने के साथ- साथ घर में होने वाले किसी भी फंक्शन में पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

1 - 2025-07-25T185548.537

वी-नेक ऑर्गेंजा सेमी-स्टिच्ड लहंगा

आप चाहे तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और सावन के आखिरी सोमवार पर अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए इस खूबसूरत वी-नेक ऑर्गेंजा सेमी-स्टिच्ड लहंगा को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे भी इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में आप भी अपने लुक को खास बनाने के लिए ऐसे लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। आप इस लहंगे को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

4 - 2025-07-25T192236.678

यह भी पढ़ें:  हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -  myntra/kalkifashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।