Gold Kangan Latest Designs: सास और ननद को गिफ्ट करें सोने के कंगन, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

साज-श्रंगार करना भला किस महिला को पसंद नहीं होता है। गहने महिलाओं की सुंदरता को निखारने में खास भूमिका निभाते हैं। हाथों के कंगन हों या पैरों की पायल, महिलाओं के पास कई गहनों के ऑप्शंस मिल जाएंगे। हाथों में पहनने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रेंडी और स्टाइलिश कंगन आपके लुक को और खास बना सकते हैं। आजकल शादीशुदा महिलाएं भी हैवी चूड़ियों की जगह लाइट कंगन पहनना पसंद करती हैं, जिससे वो रोजमर्रा के काम भी कर सकें। अपने किसी करीबी को गिफ्ट देने के लिए भी सोने के कंगन बेहद खास ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई और आप किसी खास मौके पर अपनी सास और ननद को कंगन गिफ्ट करना चाहती हैं, तो आपको कंगन के इन डिजाइंस पर नजर डालनी चाहिए।
फ्लॉवर गोल्ड कंगन डिजाइन
गोल्ड में फ्लोरल कंगन डिजाइन भी हमेशा चलन में रहते हैं। इस तरह के डिजाइन लगभग हमेशा ही ट्रेंड में बने रहते हैं। डेली वियर से लेकर पार्टी तक, ये कंगन किसी भी मौके पर अच्छे लगते हैं। आप अपनी सास और ननद को गिफ्ट देने के लिए इन्हें खरीद सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी सुंदर लगता है और लगभग हर आउटफिट के साथ जचता है।
मॉडर्न कंगन डिजाइन

आजकल इस तरह के मॉडर्न कंगन डिजाइंस भी काफी चलन में हैं। इस तरह के डिजाइंस सभी तरह के आउटफिट्स के साथ क्लासी लगते हैं। आप इन्हें ड्रेस या जींस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। गिफ्टिंग के लिए भी ये परफेक्ट हैं। आपको इसमें मिनिमलिस्ट कंगन भी मिल जाएंगे।
मीनाकारी कंगन डिजाइन

मीनाकारी कंगन के डिजाइंस एवरग्रीन ट्रेंड में रहते हैं। खासकर, एथनिक ड्रेसेस के साथ ये बहुत खूबसूरत लगते हैं। अगर आप अपनी सास या ननद को कंगन गिफ्ट करने की सोच रही हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के कंगन सोने के साथ आपको आर्टिफिशियल में भी मिल जाएंगे। इसमें अलग-अलग रंग और पैटर्न में आपको कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। आप इन्हें कस्टमाइज करके भी बनवा सकती हैं।
घुंघरू कंगन डिजाइन

घुंघरू कंगन डिजाइंस आजकल की महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। ये एथनिक के साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी प्यारे लगते हैं। इस तरह के कंगन लाइटवेट होते हैं, ऐसे में इन्हें पहनने में परेशानी भी नहीं होती है। इन्हें डेली यूज में भी आराम से पहना जा सकता हैं। ये गिफ्टिंग के लिए काफी एलीगेंट ऑप्शन हैं।
स्टोन कंगन डिजाइन

स्टोन डिजाइंस कंगन काफी ट्रेंड में रहते हैं। ये आमतौर पर थोड़े हैवी होते हैं। हालांकि, इनमें आपको लाइटवेट ऑप्शंस भी मिल जाएंगे। मल्टीकलर स्टोन वाले कंगन को किसी भी साड़ी या सूट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। आप इन्हें भी गिफ्टिंग के लिए खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ननद की शादी में गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं Pendant के ये खूबसूरत Designs, आप भी लें आईडिया
झुमकी लटकन कंगन डिजाइन
-1776700360444.jpg)
इस तरह के कंगन आप खासतौर पर अपनी ननद को दे सकती हैं, क्योंकि ये थोड़े मॉडर्न लुक में हैं। अगर आपकी ननद की हाल ही में शादी हुई है या होने वाली है, तो ये एक परफेक्ट च्वॉइस हो सकते हैं। इस तरह के कंगन को चूड़ियों के साथ पेयर करके पहना जा सकता है और ये बहुत अच्छे लगेंगे।
आप भी सास और ननद को गिफ्ट करने के लिए इन लेटेस्ट डिजाइंस के कंगन खरीद सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- गोल्ड के कंगन आप कितने ग्राम में बना सकती हैं?
- आप 3 से 5 ग्राम में गोल्ड के कंगन बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।