श्लोका मेहता के ब्राइडल लहंगे और वेडिंग ज्वेलरी की खासियत जानें

श्लोका मेहता का ब्राइडल लहंगा और उनकी शादी के गहनों की खासियत के बारे में अगर अब तक आपको कुछ नहीं पता तो ये स्टोरी जरूर पढ़िये
Updated:- 2019-03-11, 12:05 IST
shloka mehta bridal look wedding lehenga jewelry main

देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक के बारे में हर कोई जानना चाहता है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद अब हम आपको श्लोका मेहता के ब्राइडल लहंगे और उनकी वेडिंग ज्वेलरी के बारे में सब बता रहे हैं। नीता अंबानी की बहू अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। सभी लोग श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक की तारीफें कर रहे हैं। श्लोका वेडिंग लहंगा किसने डिज़ाइन किया और उनका शादी की ज्वेलरी में क्या खास है ये जानकर आप हैरान हो जाएंगी। जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू की बात हो और जब दुल्हन के पिता देश के सबसे बड़े डायमंड बिजनेसमैन हों तो फिर आप बेस्ट से भी बेस्ट की कल्पना कर सकते हैं। ईशा अंबानी के ब्राइडल लुक के बाद सभी लोगों की नज़रें श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक पर थी और श्लोका का ब्राइडल लुक सभी को बेहद पसंद आया। 

श्लोका मेहता का ब्राइडल लहंगा किसने किया डिज़ाइन 

shloka mehta bridal lehenga abu jani sandeep khosla

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का जश्न बेहद शानदार रहा। श्लोका मेहता का ब्राइडल लहंगा मशहूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया। लहंगे में खासियत के बारे में बात करें तो लहंगे पर जालीदार कारीगरी की गयी थी। रेड और गोल्डन कलर के लहंगे के साथ श्लोका मेहता ने दो दुपट्टे कैरी किये थे। श्लोका मेहता का एक ब्राइडल दुपट्टा को लहंगे के मैचिंग का ही था जिसे लहंगे और चोली की तरह डिज़ाइन किया गया था। श्लोका मेहता ने दूसरा दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था। दूसरा दुपट्टा लाल नेट का था जिस पर गोल्डन ज़रदोज़ी का काम हुआ था। 

श्लोका मेहता की ब्राइडल ज्वेलरी की खासियत

bridal shloka mehta entry

श्लोका मेहता ने एमराल्ड और जड़ाऊ से बनीं ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी। उनकी ज्वेलरी की कीमत कई करोड़ रुपये बतायी जा रही है। श्लोका मेहता के पिता हीरा व्यापारी हैं ऐसे में उनकी शादी के गहनों में जो भी जड़ाऊ, हीरे और एमराल्ड इस्तेमाल हुए हैं वो बेशक दुनिया की सबसे बेस्ट क्वालिटी के ही होंगे। श्लोका मेहता ने जड़ाऊ और एमराल्ड से बना रानी हार पहना था। नाक में नथ, लड़ी वाला मांग टीका, चोकर और मैचिंग के ईयररिंग पहनें श्लोका रॉयल ब्राइडल दिख रही थी। 

 

नीता अंबानी से लेकर उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता तीनों ने ही फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइन किये हुए लहंगे पहने।

 अंबानी परिवार जहां पिंक कलर थीम आउटफिट में दिखा तो वहीं श्लोका मेहता ब्राइडल रेड और गोल्डन कलर के ब्राइडल लहंगे में दिखी। मुकेश अंबानी के घर श्लोका का गृह प्रवेश हो चुका है। अब अंबानी परिवार अपने घर की नयी बहूरानी को अपने घर के सभी तौर तरीकों के बारे में जरूर बता रहे होंगे। हालांकि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी लव मैरिज है। ये दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही डेट कर रहे थे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।