Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

ईशा अंबानी की शादी से पहले देखिए भाभी श्लोका मेहता की बैचलर पार्टी

शादी से पहले बैचलर पार्टी करना फैशन बन चुका है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले उनकी होने वाली भाभी ने अपनी बैचलर पार्टी को काफी स्टाइलिश तरीके से इन्जॉय किया।
Updated:- 2018-11-26, 16:27 IST
shloka mehta bachelorette party article

शादी से पहले बैचलर पार्टी करना फैशन बन चुका है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले उनकी होने वाली भाभी ने अपनी बैचलर पार्टी को काफी स्टाइलिश तरीके से इन्जॉय किया। जब से श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी का रिश्ता पक्का हुआ है तब से अंबानी परिवार में जश्न हैं। आकाश अंबानी और ईशा अंबानी दोनों जुड़वा भाई बहन हैं। इनकी शादी के बारे में भी यही कहा जा रहा था कि मुकेश अंबानी अपने दोनों बच्चों की शादी एक ही दिन करेंगे। लेकिन अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहले अपने बेटी ईशा अंबानी की शादी कर उसे विदा करेंगे और फिर अपने बेटे की शादी कर अपनी बहू का स्वागत करेंगे। 

shloka mehta bachelorette party

ईशा अंबानी की होने वाली भाभी श्लोका मेहता अपने खास दोस्तों के साथ ही अपनी बैचलर पार्टी को इन्जॉय कर रही हैं। उनकी बैचलर पार्टी में उनके सभी दोस्त एक जैसी टी-शर्ट में ही नज़र आए जिस पर लिखा था नाइट वॉच। इस पार्टी का थीम ब्लैक एंड व्हाइट था श्लोका के सभी दोस्तों ने इस बैचलर पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट पहनी तो श्लोका ने व्हाइट टी-शर्ट पहनकर ब्राइड टू बी का फील पार्टी में बरकरार रखा। 

Read more: ईशा अंबानी को प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स देने वाला मेकअप आर्टिस्ट कितने पैसे चार्ज करता है

shloka mehta bachelorette party with girl gang

आकाश अंबानी के साथ रोका सेरेमनी के बाद श्लोका मेहता ने अपने गर्ल्स गैंग के साथ अगस्त में पार्टी भी की थी। उनकी ये पजामा पार्टी भी काफी कूल थी। सभी लड़कियों ने पिंक कलर के प्रिंटिड पजामा पहने थे और उसके साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी जिस पर ब्लैक कलर से स्कवॉयड गोल्स लिखा था। श्लोका मेहता शादी से पहले बचे अपने बैचलर्स डे को दोस्तों के साथ पार्टी करके इन्जॉय कर रही हैं। 

shloka mehta with friends in berlin 

श्लोका मेहता सिर्फ मुम्बई में ही नहीं बल्कि अपनी दोस्तों के साथ बर्लिन में भी पार्टी इन्जॉय कर चुकी हैं। इंडिया में श्लोका और आकाश अंबानी की शादी कहां होगी इसकी खबर तो नहीं मिली लेकिन जिस तरह से वो इन दिनों अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही हैं और घूम रही हैं वो भी बिना आकाश अंबानी के तो ऐसे में लग रहा है कि उनकी शादी की शहनाई में भी कुछ ही दिन बचे हैं। वैसे आपने नोटिस ना किया हो तो बता दें कि श्लोका मेहता की किसी भी बैचलर पार्टी में ईशा अंबानी नहीं दिखी हैं। 

Read more: प्रियंका चोपड़ा की 'बैचलर पार्टी' के अंदर की तस्वीरें और वीडियो हो रहे हैं वायरल

priyanka chopra bachelorette party isha ambani

वैसे ईशा अंबानी अपनी शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी में भी नज़र आयी थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी ईशा अंबानी से पहले हो रही है और खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ईशा अंबानी की शादी में परफोर्म भी करेंगी। वैसे आपको शायद याद ना हो तो आपको बता दें कि ब्राइडल रेड कलर की साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले निक जोनस के साथ अंबानी हाउस में उनके बेटे आकाश अंबानी फंक्शन में ही नज़र आयी थी। 

 

ईशा आंबानी की शादी इसी साल 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होगी। शादी के कुछ खास फंक्शन उदयपुर में होंगे। श्लोाका मेहता और आकाश अंबानी की शादी की रस्में कब होंगी और कहां होगी इसकी अभी तक कोई खबर नहीं है लेकिन जिस तरह से आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका मेहता अपने दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी इन्जॉय कर रही हैं उसे देखकर ये कहा जा रहा है कि ईशा अंबानी की शादी के बाद जल्द ही नीता अंबानी अपने घर बहू लाने की तैयारियों में लग जाएंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।