बैग, योग और शूज़... इन तीन चीजों का शौक रखतीं हैं शिवांगी जोशी

टेलीविज़न के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि नायरा यानि शिवांगी जोशी के फैन्स की लिस्ट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग उनकी एक्टिंग को तो पसंद कर ही रहे हैं बल्कि उनके लुक्स और फैशन सेन्स के भी कायल हैं। शिवांगी खुद भी अपने आपको फैशन की दुनिया से पूरी तरह अपडेटेड रखती हैं। नए ट्रेंड्स के बारे में डिटेल्स में जानना और हर तरह के आउटफिट को स्टाइलिश तरीके से कैसे कैरी करना है, यह शिवांगी बहुत अच्छी तरह जानती हैं।
जब हमने शिवांगी से पूछा कि क्या उन्हें किताबों का शौक है? तो उन्होंने कहा हां, बिलकुल है मगर नॉवेल्स से ज्यादा वो फैशन मैगज़ीन पढ़ना पसंद करती हैं। वो सारे ब्रैंड्स को फॉलो करती हैं और क्या नया कलेक्शन आ रहा है उसपर भी उनकी पैनी नज़र रहती है। शिवांगी ने अपने वार्डरॉब में रखे ख़ास कलेक्शन के बारे में भी हमें बताया, आइए जानते हैं-
Read more: बिना "HEELS" के भी rock कर सकती है ethnic outfit
हील्स से लेकर, बूट्स तक... हर तरह के फुटवियर हैं शिवांगी के पास
शिवांगी ने कहा कि मेरे वार्डरॉब में आपको हर तरह के फुटवियर्स मिलेंगे। मुझे इनका बहुत शौक है। पहले मुझे सिर्फ शूज़ अच्छे लगते थे और अब मेरा इन्ट्रेस्ट हील्स, फ्लैट्स, जूतियां और बूट्स में भी होने लगा है। मेरी वैनिटी में कम से कम पांच से छह फुटवियर्स होते हैं। हर आउटफिट के साथ अलग तरह के फूटवियर मैच करती हूं। सिर्फ़ फुटवियर स्टाइल ही नहीं मुझे इनमें अलग अलग कलर्स भी चाहिए होते हैं। कलरफुल जूतियां और सैंडल्स के कई कलेक्शन हैं मेरे पास।
Read more: ऊंची हील वाली सैंडल की शेप देखकर जानें उनके सही नाम
शिवांगी को लगता है बैग्स से अच्छा गिफ्ट कुछ नहीं होता
शिवांगी ने कहा कि मेरे दोस्त मुझसे बहुत खुश रहते हैं क्योंकि जब कोई स्पेशल ओकेज़न होता है या मेरा बर्थडे होता है तो उन्हें मेरे गिफ्ट के बारे में सोचना नहीं पड़ता। वो सभी जानते हैं कि मुझे बैग्स का बहुत शौक है। मेरे पास जितने भी बैग्स हैं उसमें से ज्यादातर गिफ्टेड ही हैं। हर साइज़, स्टाइल और कलर के बैग्स मुझे अच्छे लगते हैं। मुझे इनमें किसी ब्रैंड की भी ज़रूरत नहीं होती। स्ट्रीट मार्केट पर मिलने वाले बैग्स भी मुझे अच्छे लगते हैं। मेरे पास तकरीबन पंद्रह-बीस बैग्स होंगे...मैंने कभी काउंट नहीं किया।
योग और योग के कपड़ों का भी शौक है शिवांगी को
सभी जानते हैं कि शिवांगी योग करती हैं और अपने इस वर्कआउट की तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शिवांगी ने कहा कि मुझे योग मैट्स ख़रीदना अच्छा लगता है। हर रोज़ नए मैट पर योग करने में बड़ा मज़ा आता है। योग के लिए बॉडी फिट जैगिंग्स, टी शर्ट्स वगैरह लेने का भी मुझे बहुत शौक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।