Golden Border Work Saree: अपनी कलेक्शन में शामिल करें गोल्डन बॉर्डर वर्क साड़ी, पहनकर लगेंगी खूबसूरत

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम जब भी कोई नया फैशन ट्रेंड देखते हैं, तो उसी को खरीदने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम साड़ी सेम डिजाइन में खरीद लेते हैं। जिसे पहनकर दोबारा स्टाइल करने का मन नहीं करता है। ऐसे में इस बार आप खरीदें गोल्डन बॉर्डर वर्क वाली साड़ी। इसमें आपका लुक रॉयल लगेगा। साथ ही, आपकी वॉर्डरोब में कुछ नया ऐड हो जाएगा।
चौड़े गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी (Broad Border Golden Work Saree)

अगर आपकी हाइट लंबी है, तो आप चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी जब प्लीट्स में बांधी जाती है, तो अच्छी लगती है। साथ ही इसमें अगर हल्का वर्क हो तो वो साड़ी ड्रेपिंग के बाद और भी ज्यादा सुंदर दिखती है। आप इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप महारानियों से कम नहीं लगेगी। इस तरह के बॉर्डर आपको बनारसी सिल्क साड़ी में मिल जाएंगे। इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3000 रुपये में मिल जाएगी।
प्रिंट वर्क वाली बॉर्डर साड़ी (Print Work Border Saree)

साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप प्रिंट वर्क वाले डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ी को खरीद सकती हैं। इसमें आपको हर एक तरह का प्रिंट मिल जाएगा। इससे साड़ी और भी अच्छी लगेगी। इस तरह के बॉर्डर के साथ आप प्लेन साड़ी खरीदेंगी तो इससे लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। मार्केट इस तरह की साड़ी आपको सिल्क फैब्रिक में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: इन तरीकों से मैच करें अपनी साड़ी के हिसाब से बॉर्डर
प्लेन बॉर्डर वर्क साड़ी (Plain Border Work Saree)

अगर आप प्रिंटेड साड़ी खरीद रही हैं, तो इसमें आप प्लेन गोल्डन बॉर्डर खरीदें। इस तरह की साड़ी भी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे लुक भी सुंदर दिखेगा। साड़ी आ ओपन पल्लू के साथ बांध सकती हैं, ताकि यह बॉर्डर अच्छे से हाइलाइट हो सके। आपको इस तरह की साड़ी 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
इस बार अपनी वॉर्डरोब में रखने के लिए खरीदें चौड़े बॉर्डर या सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी। इससे आपका लुक रॉयल लगेगा। साथ ही, आप इसे पहनने के बाद सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं सेलिब्रिटीज की तरह सबसे अलग और स्टाइलिश तो इन टिप्स की मदद से पहनें गोल्डन साड़ी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।