Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

लोहड़ी फंक्शन में होगी आपके लुक की तारीफ, जब स्टाइल करेंगी ये पंजाबी शरारा सूट, देखें डिजाइंस

अगर आप लोहड़ी फंक्शन पर न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस शरारा सूट वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह के शरारा सूट में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।
Updated:- 2025-01-02, 13:47 IST
sharara suit

13 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा और इस खास मौके पर महिलाएं सूट वियर करना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप इस खास मौके पर ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो आप शरारा सूट स्टाइल कर सकती हैं। शरारा सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है और न्यू और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए ये आउटफिट बेस्ट है। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस पंजाबी शरारा सूट दिखा रहे हैं जो आप लोहड़ी फंक्शन में स्टाइलिश और ब्यूटीफुल लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क शरारा सूट

sharara suit (2)

लोहड़ी फंक्शन पर ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह के लाइट एम्ब्रॉयडरी वर्क शरारा सूट वियर कर सकती हैं। यह सूट लाइट कलर में है और इस सूट में एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह का सूट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह सूट आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये शरारा सूट 3,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है।

इस सूट के साथ आपना लुक कम्पलीट करने के लिए आप झुमके साथ ही मांगटिका और चूड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Sharara Suit : संगीत सेरेमनी में आपके लुक की भी होगी तारीफ जब स्टाइल करेंगी ये शरारा सूट सेट

फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी ऑर्गेंजा शरारा सूट

sharara suit (3)

अगर आप घर में लोहड़ी फंक्शन का आयोजन हो रहा है तो आप इस फंक्शन में इस तरह का फ्लोरल डिजाइन वाला एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट वियर कर सकती हैं। इस सूट में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आएगा साथ हो आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

इस एंब्रॉयडरी शरारा सूट के साथ आप फुटवियर में जूती और स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

sharara suit (4)

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी में आप इस कलर और डिजाइन के शरारा सूट का भी चुनाव कर सकती हैं।

चंदरी शरारा सूट

sharara suit (5)

लोहड़ी फंक्शन पर आप इस तरह का चंदरी  शरारा सूट भी वियर कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह के सूट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।

sharara suit (6)

ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह का शरारा सूट भी इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। शरारा सूट में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है साथ यह पिंक कलर में है और इस तरह के सूट में आपका लुक रॉयल  नजर आएगा। 

इसे भी पढ़ें- Sharara Suit Designs: हल्दी सेरेमनी में चाहती हैं गजब का लुक तो स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाले शरारा सू

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: houseofindya,myntra, ritukumar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।