Sharara Suit Designs: हल्दी सेरेमनी में चाहती हैं गजब का लुक तो स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाले शरारा सूट

शादी से पहले होने हल्दी सेरेमनी का आयोजन होता है और इस खास मौके पर सभी महिलाएं ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं। वहीं इस खास मौके पर अगर आप भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो शरारा सूट वियर कर सकती है। हम आपको कुछ कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले शरारा सूट दिखा रहे हैं। यह शरारा सूट हल्दी सेरेमनी में ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है और उन्हें आप सस्ते में खरीदकर इस खास इवेंट में पहन सकती हैं
एम्ब्रॉयडरी वर्क शरारा सूट
-1735663131152.jpg)
हल्दी सेरेमनी में ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह का शरारा सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस सूट में एम्ब्रॉयडरी की गई है साथ ही इसमें सेक्विन्स वर्क किया हुआ है। इस तरह का आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये आउटफिट सस्ते दाम में मिल जाएगा।
इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ हो फुटवियर में मोजरी पहन सकती हैं।
-1735663191194.jpg)
अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह का शरारा सूट भी स्टाइल कर सकती हैं जो हल्दी सेरेमनी में न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Sharara Suit : संगीत सेरेमनी में आपके लुक की भी होगी तारीफ जब स्टाइल करेंगी ये शरारा सूट सेट
-1735663211743.jpg)
एम्ब्रॉयडरी में आप इस तरह का शरारा सूट का भी चुनाव कर सकती हैं और ये सूट भी न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
फ्लोरल शरारा सूट
-1735663155592.jpg)
अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह का फ्लोरल डिजाइन वाले शरारा सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस शरारा सूट में फ्लोरल पैटर्न में डिजाइन बनाया गया है साथ ही इसमें एम्ब्रॉयडरी की गई है। यह सूट न्यू और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह का शरारा सूट आपको ऑनलाइन मिल जाएगा साथ ही ऑफलाइन भी आप इसे 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती है।
इस शरारा सूट के साथ आप चोकर डिजाइन वाली ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में जूती वियर कर सकती हैं।
मिरर वर्क शरारा सूट
-1735663173480.jpg)
यह मिरर वर्क शरारा सूट आप हल्दी सेरेमनी में स्टाइल कर सकती हैं और इस तरह के सूट में आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत मिरर वर्क किया हुआ है और इस सूट को आप सस्ते दाम में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस सूट के साथ आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Velvet Sharara Suit: वलीमा पार्टी लुक में लगेंगे चार चांद, जब पहनेंगी ये खूबसूरत वेलवेट शरारा सूट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।