Sawan Shivratri 2026 Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि पर हाथ में लगाएं ये 7 आसान और सुंदर मेहंदी , देखें लेटेस्ट फोटो

सावन के महीने में पड़ने वाली सावन शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन खासकर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव की पूजा-आराधना करती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी लगाने का भी काफी महत्व है। ऐसे में आप इस साल सावन शिवरात्रि के अवसर पर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाकर अपने शिवरात्रि लुक को बेहतर बना सकती हैं। आइए देखते हैं शिव भक्ति से जुड़े ये बेहतरीन मेहंदी डिजाइंस -
1. पारंपरिक भरवा मेहंदी डिजाइन
शिवरात्रि के पावन पर्व पर मेहंदी से भरे हुए हाथ पूरे लुक को और बेहतर बना देते हैं। ऐसे में आप इस तरह की भरवा मेहंदी बनवाकर अपने पूरे शिवरात्रि लुक को खास और परफेक्ट बना सकती हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान होती है और देखने में बेहद क्लासी लगती है।
2. शिवलिंग और कलश पैटर्न मेहंदी
अगर आप शिवरात्रि के मौके पर हथेली के ऊपर मेहंदी से शिवलिंग या कलश पैटर्न बनवाना चाहती हैं, तो इस तरह की डिजाइन परफेक्ट रहेगी। इसे आप अपनी हथेली के बीचों-बीच—एक हाथ पर शिवलिंग पकड़े लड़की और दूसरे हाथ की हथेली पर कलश बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को उभारने के लिए आसपास हल्की बेल या फ्लोरल बूटियां बनाएं।
3. ब्राइडल और मारवाड़ी स्टाइल हैवी मेहंदी
आप चाहें, तो इस साल सावन की शिवरात्रि पर इस तरह की ब्राइडल या मारवाड़ी स्टाइल की हैवी मेहंदी बनवा सकती हैं। इस तरह की हैवी वर्क वाली मेहंदी के साथ सावन शिवरात्रि पर बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहनकर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।
4. सिंपल और एलिगेंट मंडला आर्ट मेहंदी
जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं होती, उनके लिए हथेली के बीचों-बीच गोलाकार मंडला आर्ट मेहंदी परफेक्ट हो सकती है। यह कम समय में आसानी से बनाई जाने वाली मेहंदी है। यह पैटर्न जितना सिंपल दिखता है, रचने के बाद हाथों को उतना ही क्लासी और रॉयल लुक देता है। इसे आप सावन की शिवरात्रि पर बनवा सकती हैं।
5. फ्लोरल और बारीक जाली वर्क शेडेड मेहंदी
गुलाब, कमल और अन्य फूलों की आकृतियों के साथ बनाई जाने वाली शेडेड मेहंदी भी आप सावन में शिवरात्रि के लिए बनवा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इन बारीक जाली वर्क के बीच में कमल के फूल आपके हाथों को और बेहतर व खूबसूरत बनाते हैं। फ्लोरल और नेट पैटर्न वाली मेहंदी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस दिन ऑर्गेंजा साड़ी या अनारकली सूट पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- त्योहारों में हाथों पर खूब जचेगी यह बेल मेहंदी, देखें सबसे आसान डिजाइंस
6. मॉडर्न फ्यूजन मेहंदी स्टाइल
अगर आप पारंपरिक बेल-बूटियों से हटकर कुछ अलग और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए मेहंदी का यह पैटर्न भी बेस्ट हो सकता है। इस तरह की मेहंदी के साथ आप फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप सावन की शिवरात्रि पर इंडो-वेस्टर्न गाउन पहन सकती हैं।
7. ट्रेंडी ज्वेलरी और हाथफूल स्टाइल मेहंदी
यही नहीं, आजकल ज्वेलरी लुक वाली मेहंदी का काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में आप सावन की शिवरात्रि के दिन ब्रेसलेट और हाथफूल या चेन पैटर्न मेहंदी बनवा सकती हैं। अगर आप बैक हैंड पर ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी लगवा रही हैं, तो अलग से भारी अंगूठियां या हाथफूल पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Sawan Mehndi: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे झूला और मोर के ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
आप भी सावन की शिवरात्रि के दिन ऊपर बताई गई इन डिजाइंस में से किसी भी डिजाइन को बनवाकर अपने पूरे एथनिक लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/mehendi_by_unzila_/pinterest/gori vart/teej mehendi design/Simple Mehandi Designs
- सावन शिवरात्रि पर किस तरह के मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं?
- सावन शिवरात्रि पर शिव-पार्वती आकृति, त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र के डिजाइन ट्रेंड में हैं।
- मेहंदी का रंग गहरा रचाने के लिए क्या घरेलू उपाय करें?
- मेहंदी का रंग गहरा रचाने के लिए मेहंदी सूखने पर चीनी-नींबू का घोल और लौंग का धुआं लें।
- मेहंदी को कितनी देर हाथ पर लगाकर रखना चाहिए?
- मेहंदी को हाथों पर कम से कम 3 से 4 घंटे लगाकर रखना सही रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।