latest kangan designs for sawan

Kangan Design for Sawan 2024: आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे कंगन के ये डिजाइन, साड़ी और सूट के साथ लगेंगे खूबसूरत

सावन में चूड़ियो के साथ कंगन पहनकर, आप अपने हाथों की खूबसूरती और बढ़ा सकती हैं। ये कंगन डिजाइन, साड़ी और सूट दोनों के साथ खूबसूरत लगेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 23:11 IST

सावन का महीना भक्ति और पवित्रता के रंगों में रंगा होता है। सावन में हरे रंग की साड़ी बहुत चलन में रहती हैं। ज्यादातर महिलाएं, सावन में साड़ी या सूट ही पहनना पसंद करती हैं। साड़ी और सूट के साथ आप किस तरह एक्सेसरीज को स्टाइल कर रही हैं, यह काफी मायने रखता है। सावन में हरे रंग की साड़ी के साथ ज्यादातर महिलाएं, हरी-लाल चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। चूड़ियों को खूबसूरती से कॉम्पलिमेंट करने के लिए, कंगन बहुत जरूरी होते हैं। कंगन से चूड़ियों का लुक और भी खूबूसरत लगता है। अगर आप चूड़ी नहीं भी पहनना चाहती हैं, तो सिर्फ कंगन भी आपकी हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ कंगन डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं। इन्हें आप साड़ी या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको हाथों पर खूब जचेंगे।

डायमंड कंगन डिजाइन

stylish kangan for sawan

डायमंड डिजाइन के कंगन देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। हाथों को क्लासी लुक देने के लिए आप नकली यानी आर्टिफिशियल डायमंड कंगन भी मार्केट से खरीद सकती हैं।  इस तरह के कंगन आप सूट से लेकर साड़ी तक के साथ में स्टाइल करें।  ये कंगन आप साड़ी या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप कैजुअल लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के कंगन को बिना चूड़ी के भी पहन सकती हैं। ये आप सिंपल कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं।

पर्ल कंगन डिजाइन 

kangan desings with churi

पर्ल डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। पर्ल ज्वेलरी किसी भी तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं। इस तरह में आपको अलग-अलग साइज के पर्ल स्टोन में कई ऑप्शन और कंगन में चौड़े से लेकर पतले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप चूड़ियों का सेट बनाकर भी पहन सकती हैं। पर्ल कंगन के साथ आप मल्टीकलर चूड़ी भी पहन सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

रेड-ग्रीन कंगन डिजाइन 

kangan designs

कलरफुल डिजाइन वाले कंगन हाथों पर सजाना चाहती हैं तो इस तरह के रंग-बिरंगे स्टोन वाले कंगन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं।  इस तरह के कंगन आपको मार्केट में आर्टिफिशियल लगभग 300 रुपये तक में मिल जाएंगे। ये कंगन हैवी वर्क वाली साड़ियों के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

Image Credit- Indiamart, Gehna Shop, Maher Fashion

यह भी पढ़ें- Bangle Designs: प्लेन चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे कंगन के ये खास डिजाइंस

 

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

 

यह भी पढ़ें- सावन में हरे रंग की साड़ी के साथ पहनें ये पर्ल इयररिंग्स, दिखेंगी खूबसूरत

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।