herzindagi
satrangi choodi designs pic

Satrangi Choodi Designs: हर तरह के आउटफिट्स के साथ अच्‍छी लगेंगी चूड़ी की ये डिजाइंस

हाथों में रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनने का शौक है, तो यह डिजाइंस आपको खूब पसंद आएंगी। आप भी इन्‍हें अपनी तरह से स्‍टाइल कर सकती हैं। तस्‍वीरें देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 20:19 IST

चूड़ी पहनने की शौकीन हैं और जब भी मार्केट जाती हैं, तो नए चूड़ी सेट की तलाश में रहती हैं, तो आपको एक बार इस आर्टिकल में दिखाया गए सतरंगी चूड़ी सेट डिजाइंस पर गौर करना चाहिए। आप सिंपल और सॉलिड कलर वाले कपड़ों के साथ इस तरह के चूड़ी सेट को कैरी कर सकती हैं। 

वेल्‍वेट चूड़ी सेट 

वेल्‍वेट चूड़ी का ट्रेंड अब मोर्केट में बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आपको सिंपल और डिजाइनर दोनों तरह की चूडि़यां मिल जाएंगी। इन्‍हें आप सिंपल और डिजाइनर दोनो तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप सिंपल वेल्‍वेट चूड़ी केरी कर रही हैं, तो इसे डिजाइनर लुक देने के लिए आप बीच-बीच में हैवी डिजाइनर कड़े लगा सकती हैं। इससे आपकी चूड़ी सेट का लुक बहुत अच्‍छा नजर आने लग जाएगा। आपको इसमें बहुत सारे रंग मिल जाएंगे आप अपनी ड्रेस के रंग से मैच करते हुए रंगों को चुन सकती हैं। यह आपको बाजार में 150 रुपये दर्जन से लेकर 250 रुपये दर्जन तक मिल जाएंगी। 

Choodi Designs in  colours

कांच की चूड़ी का सेट 

कांच की चूडि़यों में आपको बहुत सारे रंग, पैटर्न और डिजाइन मिल जाएंगी। इन्‍हें भी आप किसी हैवी डिजाइन वाले कड़े या चूडी के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको कांच की चूडि़यों में जरी वर्क भी मिल जाएंगे। यह बहुत ही सुंदर लगती है। इसके साथ आप कड़े या डिजाइनर चूड़ी बीच-बीच में लगा सकती हैं। कांच की चूड़ी में में आपको लाइट और हैवी वेट दोनों तरह की चूडि़या मिल जाएंगी। इन्‍हें आप किसी विशेष अवसर पर या फिर सिंपल लुक के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें आपको 50 रुपये दर्जन से लेकर 200 रुपये दर्जन तक मिल जाएगा। 

मोती वाली चूड़ी का सेट 

मोती का काम आजकल काफी ट्रेंड में है और आपको इसमें बहुत सारे डिजाइंस मिल जाएंगे, जो आपके हाथों को खूबसूरत लुक देंगे। आप इस तरह की चूडि़यों को किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको झालर और झूमर वाली चूडि़यां भी मिल जाएंगी। इन्‍हें आप किसी विशेष अवसर पर पर पहनती हैं, तो सभी की निगाहें आप पर टिक जाएंगी। आपको इस तरह की चूड़ी का सेट 200 रुपये दर्जन से लेकर 500 रुपये दर्जन तक मिल जाएगा। 

यह विडियो भी देखें

satrangi choodi sets

मिरर चूड़ी डिजाइन सेट 

मिरर का काम आपने राजस्‍थानी कपड़ों में देखा होगा। अब यह ट्रेंड बहुत ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है और मिरर ज्‍वेलरी भी अब महिलाओं की फेवरेट हो गई है। आपको इस तरह की चूड़ी के साथ हैवी कड़ भी पहनने चाहिए और इसके साथ आप घुंघरू वाले कड़ भी पहन सकती हैं। यह चूड़ी से आप कैजुअल और एािनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। यह थोड़ा हैवी चूड़ी सेट होता है। इसे सिंपल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। आपको 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में मिल जाएगा। 

रेशम के धागे वाली चूड़ी का सेट 

रेशम के धागे वाली चूड़ी काफी अरसे से महिलाओं की प्रिय बनी हुई है। अब इसमें बहुत सारे डिजाइंस भी बाजर में आ रहे हैं। इसमें भी आपको बहुत सारे रंग की चूडि़यां मिल जाएंगी। आप इन्‍हें किसी हैवी वर्क वाले कड़े के साथ कैरी  कर सकती हैं। यह चूड़ी सेट एथनिक आउटफिट्स के साथ ज्‍यादा अच्‍छा लगता है। बाजार में आपको 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में यह मिल जाएगा। 

style tips for choodi

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।