Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

छोटे बालों में इन 3 तरह से लगाएं गजरा, एक भी कली नहीं होगी ढीली

त्योहार हो या कोई खास मौका, बालों में गजरा लगाने का अपना ही अलग आकर्षण होता है। अगस्त और सितंबर का महीना त्योहारों से भरा है, ऐसे में आप भी अपने छोटे बालों पर गजरा लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-19, 21:13 IST
how to wear gajra in short hair easy tips

छोटे बालों वाली लड़कियों के लिए गजरा लगाना किसी टास्क से कम नहीं होता। कभी गजरा बालों में टिकता नहीं, कभी चलते-फिरते गिर जाता है और कभी उसे संभालने के लिए इतनी सारी पिन लगानी पड़ती हैं कि सिर ही दर्द करने लगता है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान हेयरस्टाइल और छोटी-छोटी ट्रिक्स की मदद से छोटे बालों में भी गजरे को खूबसूरती से लगा सकती हैं।

1. छोटे बालों पर जूड़ा बनाकर लगाएं गजरा

अगर बाल छोटे होने के बावजूद भी जूड़ा बना लेती हैं, तो आपके लिए गजरा लगाना मुश्किल नहीं होना चाहिए। इसमें आपको पूरा या बड़ा नहीं, ब्लिक आधा या छोटा गजरा लगाना चाहिए।

easy gajra styling short hair

कैसे लगाएं गजरा?

  • पहले बालों को पीछे की तरफ ले जाकर छोटा और थोड़ा टाइट जूड़ा बनाएं।
  • आप चाहें, तो बालों पर मोटा ब्लेक रबड़ लगा सकती हैं, इससे बाल खुलेंगे नहीं।
  • अब जूड़े के बेस के चारों ओर गजरा लपेटें, लेकिन बहुत ज्यादा कसकर न बांधें।
  • अब गजरे के दोनों सिरों को जूड़े के नीचे की तरप लेकर जाएं और छिपाकर 2-3 छोटी यू-पिन लगा दें।
  • ध्यान रखें कि पिन को फूलों के बीच से लगाएं, ताकि वह दिखाई भी न दे और गजरा खुले भी नहीं।

image credit- WeddingBazaar/pinterest

3- खुले बालों में लंबा गजरा लगाएं

अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं, तो गजरा लंबाई में लगाएं। इससे फायदा यह होगा कि आपको बाल बांधने की भी चिंता नहीं होगी और गजरा गिरने की भी टेंशन नहीं रहेगी।

कैसे लगाएं गजरा?

  • इसके लिए आपको सिंपल बालों के पीछे एक पिन लगाकर गजरा लटकाना है।
  • आप गजरा का एक सिरा पकड़ें और इसे पिन के साथ बांध दें।
  • इसके बाद पिन को अपने बालों में लगाएं।
  • इसका फायदा यह होगा कि गजरा पिन से खिसकेगा नहीं।
  • इस तरह के डिजाइन के लिए आपको पतले गजरा का यूज करना होगा।

gajra on bun short hair

image credit- PrabKam/pinterest

2- हाफ-ओपन हेयर स्टाइल के साथ गजरा

छोटे बालों के लिए इस तरह से गजरा लगाना सबसे बेस्ट है। पूरे बालों का जूड़ा नहीं बनता है, तो आप बालों को खुला रखें और पीछे की तरफ गजरा लगा लें। आप गजरे का छोटा टुकड़ा भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश में स्कैल्प को ऑयली होने से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

कैसे लगाएं गजरा?

  • सबसे पहले आप बालों को कंघी कर लें और आगे से बालों को आगे से पीछे ले जाएं।
  • अब बीच में एक चौड़ी हेयर पिन लगा दें, ताकि गजरे को पिन के ऊपर लगाया जा सके।
  • अब गजरे को सिर के चारों ओर लपेटने के बजाय आधे हिस्से में बीच में लगाएं।

how to wear gajra with short hair

image credit- ຣᴀʙʀɪɴᴀ/pinterest

गजरा लुक को अगर आप और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं, सिर्फ गजरा लगाने के बजाय उसके साथ मोती वाली पिन, छोटी फूलों की क्लिप या मिनिमल हेयर ज्वेलरी लगाई जा सकती है। बस ध्यान रखें कि गजरा सफेद है तो बाकी हेयर एक्सेसरी बहुत ज्यादा भारी न रखें, वरना हेयरस्टाइल भरा-भरा लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन 3 चीजों से घर पर बनाएं डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प स्क्रब, बचेगा पार्लर का खर्च

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, gowthami reddy/pinterest

FAQ
गजरा किस फूल का सबसे अच्छा लगता है?
मोगरे का गजरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी सफेद कलियां बालों में लगने के बाद काफी खूबसूरत और फ्रेश लुक देती हैं।
गजरा कितने समय तक ताजा रहता है?
ताजा फूलों का गजरा आमतौर पर कुछ घंटों तक अच्छा रहता है। गर्मी में इसे ठंडी जगह या हल्के गीले कपड़े में रखने से ज्यादा समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।
गजरा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
गजरा खरीदते समय देखें कि कलियां ज्यादा खुली हुई न हों, फूल मुरझाए हुए न दिखें और उनमें ताजगी बनी हो। बहुत ज्यादा ढीला बुना गजरा भी न लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।