साक्षी तंवर टीवी की फेमस अदाकारा हैं। जिन्होंने 90 के दशक में अपनी गजब की एक्टिंग से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। टीवी सीरियल्स के अलावा एक्ट्रेस कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा डीवा अपने लुक्स को लेकर भी सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक काफी क्लासी होता है। अभिनेत्री की हाल में नेटफ्लिक्स पर 'द रॉयल्स' सीरीज रिलीज हुई है। जिसमें साक्षी तंवर महारानी का रोल प्ले कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ महारानी स्टाइल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको कैरी करके आप भी साक्षी की तरह रॉयल लुक पा सकती हैं। आइए जान लेते हैं इन साड़ियों को स्टाइल करने का तरीका।
सिल्क ब्लेंड साड़ी
साक्षी तंवर की स्काई ब्लू कलर की सिल्क ब्लेंड साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी के बॉर्डर पर कट दाना वर्क और पर्ल वर्क बॉर्डर का काम किया गया है। ऐसी साड़ियों को आप छोटे से बड़े हर फंक्शन में पहन सकती हैं। सिल्क ब्लेंड साड़ी आजकल काफी डिमांड में भी हैं। इस तरह की साड़ी को कैरी करने के बाद लुक काफी रॉयल नजर आता है। इसके साथ आप भी बन हेयर स्टाइल चोकर नेकलेस और न्यूड मेकअप करें। जिसके बाद आपका भी लुक अभिनेत्री की तरह गॉर्जियस दिखेगा।
प्रिंटेड कॉटन साड़ी
गर्मियों में कैरी करने के लिए प्रिंटेड कॉटन साड़ी बेस्ट चॉइस है। साक्षी तंवर व्हाइट कलर की लीफ प्रिंट साड़ी में एकदम महारानी लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के संग जीरो नेक वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है। ऐसे में उनका ओवरऑल लुक काफी क्लासी लग रहा है। ऐसी साड़ी छोटे फंक्शन, मीटिंग और किटी पार्टी के लिए भी परफेक्ट रहती हैं। इनके संग आप कोई भी लांग कुंदन नेकपीस ओपन हेयर और ग्लॉसी मेकअप ट्राई करें।
कॉटन सिल्क साड़ी
अगर आपको एलिगेंट लुक में नजर आना है, तो आप साक्षी तंवर की तरह कॉटन सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी कैरी करने के बाद काफी खूबसूरत लगती हैं। इनके संग आप वन फोर्थ स्लीव्स वाला बॉट नेक ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। जिसके बाद आपका लुक और भी ज्यादा एलिगेंट नजर आएगा। कॉटन सिल्क साड़ी को हर उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। इसके संग लांग पेंडेंट नेकलेस और स्टड इयररिंग्स परफेक्ट लुक देंगे। साथ में मिनिमल मेकअप आपको रॉयल लुक देगा।
ये भी पढ़ें: हर किसी की नजर में छा जायेगा आपका Cotton Saree लुक! मिलेगा स्टाइलिश कम्फर्टेबल फील
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Aastha Sharma
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों