अगर 2018 को सेलिब्रिटी वेडिंग इयर कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। इस साल जहां सोनम कपूर, नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी हुई वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी धूमधाम से शादी हुई है। इन सब शादियों के बीच भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की भी शादी हुई है। यह शादी सेलिब्रिटीज की बिग फैट वेडिंग की तरह ग्लैमरस तो नहीं थी मगर अपनी शादी में साइना नेहवाल बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। खासतौर पर अपने वेडिंग रिसेप्शन पर उन्होंने जो लहंगा पहना था वह बेहद खास था। आईए हम आपको बताते हैं कि साइना नेहवाल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर क्या पहना था।
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शादी भले ही बेहद सादगी से की हो मगर उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन बेहद रॉयल अंदाज में दिया था। साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में अपनी रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में साइना नेहवाल ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था। यह लहंगा फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा भी सब्यासाची ने ही डिजाइन किया था। सब्यासाची ने ही ईशा अंबानी का भी लहंगा डिजाइन किया था। साइना ने जो लहंगा अपने रिसेप्शन में पहना था। वह रिच इंडिगो वेलवेट कलर का था। सब्यासाची ने अपने इंस्टाग्राम पर साइना के लहंगे की मेकिंग स्टोरी डाली है। सब्यासाची ने बताया है कि साइना के लहंगे में जारदोजी, एपलिक, पर्ल और क्रिस्टल वर्क किया गया है। इस लहंगे में साइना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Read More: साइना नेहवाल इसी साल बन सकती हैं दुल्हन
साइना नेहवाल ने डिजाइनर लहंगे साथ ही ज्वेलरी भी डिजाइनर पहनी है, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही है। साइना नेहवाल ने जो ज्वेलरी अपने वेडिंग रिसेप्शन में पहनी है वह भी सब्यासाची ने डिजाइन की हैं। सब्यासाची ने अपने इंस्टाग्राम पर साइना नेहवाल की ज्वेलरी मेकिंग स्टोरी भी पोस्ट की है। सब्यासाची ने बताया है कि साइना नेहवाल ने जो ज्वेलरी पहनी है वह बर्मिश रूबी, अनकट डायमंड और एमर्लड से तैयार की गई है। इस ज्वेलरी को पहन कर साइना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं लग रही हैं। यह ज्वेलरी सब्यासाची के हेरिटेज ज्वेलरी कलेक्शन की है।
यह विडियो भी देखें
Read More: Sania Nehwal Wedding First Photo: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों शादी के बंधन में बंध गए
साइना ने बॉलीवुड स्टार्स को अलग से पार्टी दी थी हालाकि इस पार्टी में नागाअर्जुन और उर्वशी रौतेला ही आए थे। इस पार्टी में भी साइना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस पार्टी के लिए साइना ने एथनिक की जगह वेर्स्टन लुक चुना था और फैशन डिजाइनर शांतनु निखिल द्वारा डिजाइन किया हुआ गोल्डन गाउन पहना था।
View this post on Instagram
Enjoyed last few days completely 😍😍.. #weddingcelebration ... @resignskybar 👌 @nikhildhawan001 🙏
इस लुक में भी साइना बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही थी। साइना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरे और वीडियो भी पोस्ट किए हैं जिनमें वह अपने पति परूपल्ली कश्यप के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
साइना नेहवाल ने कोर्ट मैरिज की है और अपनी शादी में वह बेहद सिंपल नजर आ रही थीं। अपनी शादी में उन्होंने फैशन डिजाइनर वैशाली अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया हुआ पाउडर ब्लू और पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे में बेहद सिंपल और सोवर ब्राइड नजर आ रही थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।