Rose Gold Plated Chain Designs: रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट है 'रोज गोल्ड प्लेटेड चेन', यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

आजकल रोज गोल्ड प्लेटेड चेन काफी ट्रेंड में हैं और खासकर ऑफिस गोइंग लड़कियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यहां हम आपको Rose Gold Plated Chain के कुछ लेटेस्ट Designs दिखा रहे हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगे।    
Updated:- 2026-04-28, 16:31 IST
image

आजकल रोज गोल्ड प्लेटेड चेन काफी ट्रेंड में हैं और खासकर ऑफिस गोइंग लड़कियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। जिन लोगों को गोल्ड प्लेटेड चेन या ज्वेलरी पसंद नहीं आती है या ज्यादा लाउड लगती है, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। रोज गोल्ड प्लेटेड चेन आपको मार्केट में कम दामों में भी मिल जाएंगी और इसमें कई तरह के डिजाइंस भी मिलेंगे। यहां हम आपको Rose Gold Plated Chain के कुछ लेटेस्ट Designs दिखा रहे हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

मिनिमल ट्रेडिंग डिजाइन

4 (5)

रोज गोल्ड प्लेटेड चेन में इस तरह का डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है। यह एकदम मिनिमल डिजाइन है और आजकल के ट्रेंड के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। आजल लाइटवेट और एलिगेंट ज्वेलरी काफी पसंद की जाती हैं, ऐसे में आप इसे खरीद सकती हैं।

इविल आई डिजाइन चेन

5 (5)
रोज गोल्ड प्लेटेड चेन में यह डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है। यूं भी आजकल कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक इविल आई डिजाइन काफी ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो इसके साथ छोटे मैचिंग स्टड्स भी पहन सकती हैं। इस तरह की चेन एथिनिक और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ काफी अच्छी लगेंगी। वेस्टर्न के साथ ये और भी खास लुक देती हैं। प्रिटेंड ड्रेस के साथ भी ये चेन अच्छी लगती हैं। अगर आप ऑफिस या कॉलेज गोइंग गर्ल हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

स्टोन डिजाइन

3 (8)
स्टोन वर्क देखने में जितना मॉडर्न लुक देने का काम करता है, उतना ही यह फैंसी लुक देने के लिए पहनना पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई तरह के अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन के स्टोन वाले डिजाइन और शेप देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की रोज गोल्ड प्लेटेड चेन को आप किसी भी तरह के वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी कर सकती हैं। ये चेन डेली वियर के लिए भी परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

पर्ल डिजाइन

2 (16)
पर्ल डिजाइन एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है। यह ज्यादातर पेस्टल कलर या ब्लैक कलर के कपड़ों के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करते हैं। साथ में आप मैचिंग इयररिंग्स भी ट्राई कर सकते हैं। चाहें तो मैचिंग ब्रेसलेट भी आपको मार्केट में कई देखने को मिल जाएंगे। पर्ल डिजाइस चेन फॉर्मल लुक में भी परफेक्ट लगती हैं।

हार्ट डिजाइन

1 (29)
अगर आप किसी मॉर्डन डिजाइन वाली रोज गोल्ड प्लेटेड चेन की तलाश में हैं, तो यह डिजाइन काफी ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देने का काम करेगा। आपको इस तरह के डिजाइन और इसके साइज को अपनी फेस शेप के हिसाब से ही चुनना चाहिए।

Image Courtesy: Myntra/ Giva, Zaveri Pearls, Myki, wynona

यह भी पढ़ें- Metal Bangle Designs: कुर्ती हो या साड़ी, हर लुक के साथ जचेंगी ये मेटल चूड़ियां

अगर आपको Rose Gold Plated Chain के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।