छठ पूजा 2026 पर लाल या पीली साड़ी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से समझें कौन-सा रंग रहेगा खास?

छठ पूजा के खास मौके पर अवसर महिलाएं लाल और पीले रंग की साड़ियां पहनती हैं। आइए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ खास लुक्स से समझें की आप पर कौन सा रंग सबसे बेस्ट रहेगा?
Updated:- 2026-11-13, 16:42 IST
image

चार दिनों तक चलने वाला छट पूजा उत्सव हर साल धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस कठिन व्रत के दौरान महिलाएं सज-धजकर अपने लुक को आट्रक्टिवे बनाती हैं। अगर आप भी पूजा के दौरान सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। छठ पूजा 2026 पर अगर आप भी कौन-से रंग की साड़ी पहने इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब आप बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों के कुछ शानदार लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लाल रंग की साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स

इस साल छत पर आप रेड कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। लाल रंग हमेशा से भारतीय शादियों और त्योहारों पर पहना जाता है।

दीपिका पादुकोण का बनारसी सिल्क लुक

छट के खास मौके पर आप दीपिका पादुकोण का बनारसी सिल्क लुक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की गहरी लाल बनारसी सिल्क साड़ी आपको नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इस पर गोल्डन जरी वर्क किया जाता है, जो फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट हो सकता है। 

Story Pin image

pinterest/GlamNgrab

आलिया भट्ट की शिफॉन रेड साड़ी

आपके लिए इस तरह की हल्की रेड शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी भी बेस्ट हो सकती है। इसे आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप घाट पर पूजा के दौरान भारी कपड़ों से बचना चाहती हैं, तो आपके लिए यह लुक सही रहेगा। 

instagram/maharaniweddings

प्रियंका चोपड़ा का रेड साड़ी लुक

अगर आप इस बार ट्रेंडी ऑर्गन्जा फैब्रिक की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए प्रियंका चोपड़ा का यह रेड साड़ी लुक बेस्ट होगा। फ्लोरल या बॉर्डर वर्क वाली यह लाल साड़ी छट पूजा के लिए बेस्ट हो सकती है। यह आपको पारंपरिक रंगों के साथ एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच देगी। 

Story Pin image

pinterest/dora

पीले रंग की साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स

अगर आप इस बार लाल रंग के बजाय पीले कलर की साड़ी पहनना चाह रही हैं, तो आपके लिए कुछ एक्ट्रेस के लुक्स बेस्ट हो सकते हैं।

कैटरीना कैफ की गोटा-पत्ती पीली साड़ी

इस साल छट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा लुक पाने के लिए आप कैटरीना कैफ की गोटा-पत्ती पीली साड़ी वाला लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। यह धूप में बहुत ही वाइब्रेंट और खूबसूरत नजर आती है, जो छठ के लिए सही है। फेयर कलर वाली महिलाओं पर यह साड़ी खूब जचेगी। 

pinterest/raw_mango

काजोल की ट्रेडिशनल चंदेरी साड़ी

काजोल के साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आप छट के खास माणेक पर काजोल का मस्टर्ड येलो ट्रेडिशनल चंदेरी या कॉटन सिल्क साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी खासकर पूजा-पाठ के दौरान पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है। 

pinterest/Librocubicularist

माधुरी दीक्षित का येल्लो साड़ी लुक

आप चाहें, तो इस बार कुछ नया ट्राई करने के लिए माधुरी दीक्षित का यह साड़ी लुक बेस्ट हो सकता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के पारंपरिक लोक उत्सवों में इस तरह की साड़ी परफेक्ट हो सकती है।  

यह भी पढ़ें- Saree Draping Tips: जन्माष्टमी के दिन पहनने वाली हैं साड़ी, तो जानें स्टाइल करने के अलग अलग तरीके

Story Pin image

pinterest/Vinay.arts

लाल और पीले रंग में से आपके लिए क्या है बेहतर?

अगर आप इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट करना चाहती हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं, की आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा, तो परेशान ना हो। आइए जानते हैं दोनों में से आपके लिए कौन सा बेस्ट है -

  • शाम में सूर्य को अर्घ्य देते समय गहरे लाल या संतरी शेड्स बहुत खिलते हैं। ऐसे में आप शाम में रेड पहन सकती हैं।
  • सुबह के वक्त उगते सूरज के सामने पीला रंग सबसे ज्यादा जचता है, इसलिए आप सुबह के समय पीला कलर पहन सकती हैं।
  • अगर आपका रंग सांवला है, तो मस्टर्ड येलो या ब्राइट रेड दोनों ही आपके लिए बेस्ट होगा।
  • गोरे रंग पर डार्क रेड और लेमन येलो सही लगेगा।   

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs For Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

निष्कर्ष: छठ पूजा 2026 पर अगर आप भी कंफ्यूज हैं, की कौन से कलर की साड़ी आपके लिए बेस्ट होगी, तो इस लेख में बताएं गए कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स और कुछ आसान टिप्स आपके छट पूजा लुक को शानदार बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
क्या बॉलीवुड लुक्स की तरह भारी साड़ियां घाट पर संभालना मुश्किल होता है?
हां, भारी बनारसी साड़ियों की प्लेट्स थोड़ी संभलकर बनानी पड़ती हैं, इसलिए आप चाहें तो हल्की जॉर्जेट या कॉटन-सिल्क चुन सकती हैं।
ऑनलाइन खरीदारी करते समय साड़ी का सही शेड कैसे पहचानें?
हमेशा प्रोडक्ट के विवरण में फैब्रिक और नेचुरल लाइटिंग में खींची गई तस्वीरों को देखकर ही आर्डर करें।
क्या साड़ियों के साथ ज्वेलरी भी मैच करनी जरूरी है?
पारंपरिक लुक के लिए पीली या लाल साड़ी के साथ गोल्ड-प्लेटेड आभूषण, मंगलसूत्र और सुहाग की निशानियां बहुत सुंदर लगती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।