लाल रंग की Lehenga Saree में दिखेंगी सबसे अलग, इस करवा चौथ इन्हें जरूर करें ट्राई

करवा चौथ पर क्या पहनें और क्या नहीं, यह अभी तक नहीं सोच पाई हैं, तो लाल रंग की ये लहंगा साड़ी देख सकती हैं। ये सभी लेटेस्ट डिजाइन की Lehenga Sarees हैं, जो इस फेस्टिव सीजन आपके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न का तड़का लगा देंगी और आप दिखेंगी सबसे अलग।
Updated:- 2026-10-28, 20:00 IST
red lehenga saree designs for karwa chauth look to elevate your style game

इस साल करवा चौथ पर साधारण डिजाइन के साड़ी सूट से हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, मगर समझ नहीं आ रहा क्या पहनना है, तो लहंगा साड़ी ट्राई कर सकती हैं। एक बार फिर लहंगा साड़ी ट्रेंड में है और इसके कई अलग-अलग डिजाइंस महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं। वहीं करवा चौथ के तुरंत बाद दिवाली और छठ पूजा आ जाएगी, फिर कुछ दिनों के बाद वेडिंग सीजन भी शुरू हो जाएगा। इन सभी मौकों पर लहंगा साड़ी आपको बेहद आकर्षक लुक दे सकती है। खासकर करवा चौथ के मौके पर आप लाल रंग की Lehenga Saree स्टाइल कर सकती हैं, इससे आपको मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक पाने में मदद मिलेगी और आपका सामान्य फेस्टिव लुक भी बेहद खूबसूरत दिखेगा। यहां आपको हेवी कढ़ाई से लेकर सिंपल डिजाइन की लहंगा साड़ी मिल जाएगी।

1. बांधनी प्रिंट लहंगा साड़ी

बांधनी एक पारंपरिक प्रिंट स्टाइल है और इस पैटर्न के कपड़े महिलाएं सालों से त्योहार और शादियों के शुभ अवसर पर पहनती आ रही हैं। इसे भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है। इस प्रिंट की लाल रंग की लहंगा साड़ी मुख्य रूप से सिल्क, प्योर जॉर्जेट, सैटिन और क्रैप सिल्क जैसे हल्के, मुलायम और खूबसूरत कपड़ों में आती है। इस पर पारंपरिक बांधनी प्रिंट बने होते हैं, जिसे टाई-एंड-डाई पैटर्न भी कहते हैं। खासकर Karwa Chauth के मौके पर इस तरह की लहंगा साड़ी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे टेंपल स्टाइल चोकर और झुमकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

bandhani saree desings

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: 10 मिनट में बनाएं मंडाला मेहंदी के ये शानदार डिजाइंस

2. गोटा-पट्टी लहंगा साड़ी

सालों के बाद एक बार फिर से गोटा-पट्टी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। त्योहार के मौके पर लाल रंग की गोटा-पट्टी लहंगा साड़ी बेहद आकर्षक लग सकती है। वहीं इन्हें वेडिंग सीजन में भी आप आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इन लहंगा साड़ियों को शिफॉन, जॉर्जेट, सैटिन और क्रैप सिल्क जैसे खूबसूरत कपड़े से तैयार किया जाता है, जिसपर चमकता हुआ सीक्वेंस और गोटा-पट्टी का वर्क मिल जाएगा। साड़ी का यह डिजाइन करवा चौथ जैसे अवसर के लिए बेहद खास हो सकता है, क्योंकि इस लाल साड़ी पर किया गया गोल्डन रंग का गोटा पट्टी का काम ट्रेडिशनल लुक को राजशाही टच देता है। वहीं वेडिंग सीजन भी इसे फेरों से लेकर संगीत नाइट तक आराम से स्टाइल कर सकती है। इनके साथ रियल गोल्ड ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगेगी।

saree designs for karwa chauth 2026

3. लहंगा साड़ी के हैवी कढ़ाई वाले डिजाइन

हेवी कढ़ाई वाली लहंगा साड़ियां खासकर फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए तैयार की गई हैं, जो आपको एक बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक पाने में मदद करेंगी। अगर आपको भी 2026 की Karwachauth पर हेवी लुक चाहिए तो इस डिजाइन में लाल रंग की लहंगा साड़ी देख सकती हैं। इन पर धागे या ज़री की कढ़ाई की जाती है, साथ ही कुछ में आपको स्टोन का काम भी मिल जाएगा। लहंगा साड़ी को पहनने में आसानी होती है, क्योंकि इसके साथ आपको अलग से दुपट्टा संभालने की जरूरत नहीं पड़ती है। कढ़ाई वाली खूबसूरत लहंगा साड़ी में आप धागे, स्टोन या जरी की कढ़ाई में से अपना पसंदीदा डिजाइन देख सकती हैं।

lehenga saree heavy work

4. रफल्ड डिजाइन लाल लहंगा साड़ी

रफल्ड डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह की साड़ी के अलावा लहंगा और अनारकली डिजाइन भी सोशल मेडिया से लेकर सेलिब्रिटी के बीच छाई हुई हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर अपने लिए सामान्य से हटकर कुछ अलग डिजाइन का आउटफिट देख रही हैं, तो लाल लहंगा साड़ी का रफल्ड डिजाइन देख सकती हैं। रफल्ड डिजाइन की साड़ियां आमतौर पर जॉर्जेट, नेट, शिफॉन और लाइक्रा जैसे हल्के और फ्लोई कपड़ों में आती हैं। इन फैब्रिक में Lehenga Saree के रफल्स उभरकर नजर आते हैं। इस डिजाइन में लहंगे के पल्लू और घेरे पर लेयर्ड यानि की झालर जैसा डिजाइन बना होता है, जो इन आउटफिट्स की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। खासकर यह मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगी।

ruffle saree designs

यह भी पढ़ें- करवा चौथ स्पेशल: साड़ी से लेकर लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये 5 ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल्स

5. सिल्क, बनारसी और ब्रोकेड स्टाइल लहंगा साड़ी

अगर आपको भी ट्रेडिशनल लुक के लिए सिल्क और बनारसी फैब्रिक में आउटफिट्स पसंद आती हैं, तो आप इस करवा चौथ के लिए ब्रोकेड स्टाइल में लहंगा साड़ी देख सकती हैं। जरी वर्क और आकर्षक शाही डिजाइन्स वाली लाल रंग की सिल्क और बनारसी लहंगा साड़ी आपको फेस्टिव सीजन राजशाही लुक देंगी, जो बेहद खूबसूरत लगती है। साथ ही यह देखने में हेवी लग सकती हैं मगर असल में इनकी फैब्रिक हल्की और आरामदायक होती हैं, जिन्हें आप आसानी से मैनेज कर सकती हैं। इन्हें त्योहार के बाद भी वेडिंग सीजन में बारात और फेरों जैसे मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। इनका लुक निखारने में टेंपल ज्वेलरी आपकी मदद करेगी। गले में रानी हार, कानों में झुमके और हाथों में शाही बैंगल्स बेहद खूबसूरत लगेंगे।

karwa chauth saree look

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: 10 मिनट में बनाएं मंडाला मेहंदी के ये शानदार डिजाइंस

यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

 

FAQ
लाल लहंगा साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहनें? 
लाल रंग की लहंगा साड़ी के साथ रियल गोल्ड ज्वेलरी से लेकर टेंपले डिजाइन की ट्रेडिशनल ज्वेलरी बेहद आकर्षक लगती हैं। साथ में आप मांगटीका भी पहन सकती हैं। 
लहंगा साड़ी चुनते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए? 
लहंगा साड़ी चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे की फैब्रिक का चुनाव इस आधार पर करें की आपको इन्हें कब पहनना है। छोटे मोटे ट्रेडिशनल ईवेंट के लिए जॉर्जेट और शिफॉन का कपड़ा चुनें, वहीं त्योहार और शादी सीजन में सिल्क, बनारसी और ब्रोकेड फैब्रिक की लहंगा साड़ी आकर्षक लगती है। 
क्या लहंगा साड़ी में भी साइज की दिक्कत आ सकती है? 
कुछ लहंगा साड़ी रेडीमेड आती हैं, जिनमें साइज और फिटिंग की दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि, अगर साड़ी प्री-स्टिच्ड नहीं है, तो इसे हर बॉडी शेप की महिलाएं स्टाइल कर सकती हैं। 
करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी क्यों पहनते हैं? 
लाल रंग को सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं और करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसलिए इस दिन लाल रंग की आउटफिट पहनना शुभ माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।