स्कर्ट और टॉप के साथ इस तरह से स्टाइल करें दुपट्टे, मिलेगा परफेक्ट डांडिया लुक
-1758636705990.webp)
हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि शुरू हो गई है और नवरात्रि के त्योहार पर अधिकतर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए रोजाना एक से एक आउटफिट पहनना पसंद कर रही है, लेकिन अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप घर पर कम समय में स्टाइल कर सकती हैं।
ग्राफिक प्रिंटेड एथनिक दुपट्टा
अगर आपके पास क्रॉप टॉप और स्कर्ट है, तो अब आप इस खूबसूरत दुपट्टे को स्टाइल कर अपने क्रॉप टॉप और स्कर्ट लुक को नवरात्रि लुक में कन्वर्ट कर सकती हैं। ऐसा लुक आपको भीड़ से हटकर दिखने में मदद करेगा और आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देगा। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
पॉली सिल्क प्रिंटेड दुपट्टा
अगर आप कम खर्च में खूबसूरत नवरात्रि लुक क्रिएट करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह आइडिया एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप किसी भी लोकल मार्केट से 200 से 300 रुपए में स्कर्ट खरीद लें और उसके साथ सस्ता क्रॉप टॉप शामिल करें। अब आप इस दुपट्टे को स्टाइल कर अपने नवरात्रि लुक में चार चांद लगा सकती हैं और सभी का दिल जीत सकती हैं। इसक लिए आप स्कर्ट और क्रॉप टॉप को ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चनिया चोली के ब्लाउज की बैक डिजाइन, जो बना देगी नवरात्रि लुक को अट्रैक्टिव
चिनोन सिल्क बंधेज प्रिंट दुपट्टा
आप चाहे तो अपने नवरात्रि लुक को स्पेशल बनाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए किसी भी क्रॉप-टॉप और स्कर्ट का पेयर बनाकर इस खूबसूरत दुपट्टे को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे को आप सीधे पल्ले या उल्टे पल्ले में स्टाइल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसा करने से आप एक नया और यूनिक नवरात्रि लुक क्रिएट कर सकती हैं, वह भी कम खर्च में। उम्मीद है आपको ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई होगी।
यह भी पढ़ें: हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 4 दुपट्टे, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - shutterstock/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।