रमजान का महीना शुरु होते ही हर तरफ त्योहार की रौनक दिखने लगती है। कोई घर का सामान खरीद रहा होता है, तो किसी को कपड़ों की शॉपिंग करना पसंद होता है। कपड़े इसलिए क्योंकि इस पूरे महीने में किसी न किसी के घर में इफ्तार पार्टी रखी जाती है। इस पार्टी में दोस्त, खास रिश्तेदार और कई सारे लोगों को बुलाया जाता है। इस पार्टी की रौनक अलग ही होती है। साथ ही, लोगों का सजना संवरना भी दिखाई देता है। लेकिन पार्टी में हर बार क्या पहनकर जाएं। इसके बारे में सोचकर हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इस बार पार्टी में पहनें चिकनकारी को ऑर्ड सेट। इसमें आप अच्छी नजर आएंगी।
इफ्तार पार्टी में पहनने के लिए आप फोटो में नजर आने वाले को ऑर्ड सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के को ऑर्ड सेट पहनने के बाद अच्छे नजर आते हैं। साथ ही, इससे लुक भी सुंदर दिखाई देता है। इसमें आप ऊपर के सेट पर चिकनकारी वर्क स्लीव्स नेकलाइन और नीचे के बॉर्डर पर मिलेगा। वहीं पैंट में भी हाफ चिकनकारी वर्क मिलेगा। इससे ये सेट और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा।
आपको चिकनकारी वर्क ज्यादा पसंद है, तो ऐसे में आप पूरे सेट पर चिकनकारी वर्क ले सकते हैं। इस तरह के सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें आपको कलर भी पेस्टल मिल जाते हैं। इससे आपको ज्यादा चटक कलर पहनने की जरूरत नहीं पड़ी है। इसे पहनकर ही आपका लुक अच्छा नजर आता है। इसमें आपको नेकलाइन और नीचे के बॉर्डर पर हैवी वर्क मिलेगा। लेकिन बाकी जगह पर छोटी-छोटी बूटी का डिजाइन मिलेगा। इससे ये सेट सुंदर नजर आएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Ramadan 2025 Suit Designs: क्लासिक लुक के लिए इफ्तार पार्टी में स्टाइल करें ये थ्रेड वर्क सूट, देखें डिजाइंस
आपको ज्यादा हैवी सेट पहनने का मन नहीं है, तो ऐसे में आप चिकनकारी वर्क वाले इस को ऑर्ड सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको बीच के सेक्शन में चिकनकारी जाली वर्क मिलेगा। इसके अलावा स्लीव्स और नीचे की पैंट पर भी ऐसे ही चिकनकारी वर्क मिलेगा। इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी। इस तरह के सेट आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Ramadan 2025: इफ्तार पार्टी का आया है इनवाइट, तो पहनकर जाएं ये शरारा सूट
इस बार इफ्तार पार्टी में इन चिकनकारी को ऑर्ड सेट को स्टाइल करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra, The Chikan Label, ADA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।