Rakul Preet Singh Wedding Look: शादी में दिखना चाहती हैं सिंपल और एलिगेंट तो रकुल प्रीत सिंह का ब्राइडल लुक करें रीक्रिएट

Rakul Preet Singh Bridal Look Photos:आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी की शादी की खबरें देखने को मिल ही जाती है। वहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी बीच ब्राइड यानी रकुल प्रीत सिंह का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर आ चुका है।
दिन की शादी के लिए इस तरह के लाइट कलर कॉम्बिनेशन को काफी पसंद किया जाने लगा है। तो चलिए अगर आप भी इसी तरह से डे वेडिंग लुक के लिए एलिगेंट और सिंपल लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस हम आपको बताने वाले हैं इसके लिए कुछ आसान और खास टिप्स-
View this post on Instagram
रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग ड्रेस की खासियत क्या है?
लाइट कलर्स में पीच कलर काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि पीच कलर को कलर ऑफ द इयर भी कहा गया है। इस ब्राइड की वेडिंग आउटफिट पर फ्लोरल कढ़ाई की गई है। इस आउटफिट का टोन एक ही कलर का चुना गया है। दुपट्टे के लिए डबल स्टाइल को चुना गया है, लेकिन दोनों ही दुपट्टे के कलर्स लगभग एक-जैसे ही चुने गए हैं। कपल की इस खूबसूरत वेडिंग आउटफिट्स को डिजाइनर तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया है ।

रकुल प्रीत सिंह की वेडिंग ज्वेलरी

वैसे तो ज्यादातर पीच कलर या इस तरह के लाइट कलर के साथ ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल ज्यादा किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस ने व्हाइट स्टोन वाली अनकट डायमंड ज्वेलरी के साथ लुक को सटल ही रखा है। स्टेटमेंट नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स पहनें है और नथ को पहनना अवॉयड ही किया है। इसके अलावा केलीरे भी काफी मिनिमल और लाइट वेट वाली चुनी है। चूड़े के लिए भी लाइट पिंक कलर को चुना गया है। इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा आपको लाइट पिंक या पीच कलर देखने को ज्यादा मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Divya Agarwal And Apurva Padgaonkar Wedding: फ्लोरल ब्राइडल लहंगे में नजर आईं दिव्या अग्रवाल, जानें पूरी डिटेल
रकुल प्रीत सिंह का ब्राइडल मेकअप और हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने मेकअप के लिए ग्लोइंग बेस यानी बेस मेकअप को ड्युई रखा गया है और लिप्स पर भी ग्लॉस का इस्तेमाल किया है। नेचुरल लुक में मेकअप लुक चुना गया है। देखने में इस तरह का मेकअप काफी फ्रेश लुक देने में मदद कर रहा है। बालों के लिए एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट स्लीक बन हेयर स्टाइल को चुना है। इनका ओवरऑल लुक देखने में काफी फ्लोरल वाइब देता नजर आ रहा है।
अगर आपको रकुल प्रीत सिंह के ब्राइडल लुक से जुड़ी ये खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Pallav paliwal, Instagram/Rakul Preet Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।