herzindagi
lagan lakhvanu radhika merchant wearing floral lehenga

Anant Radhika Wedding: शादी से जुड़े इस खास मौके के लिए राधिका मर्चेंट ने किया सोलह श्रृंगार, जानें पूरी डीटेल

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट काफी सोबर और सटल कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट्स को कैरी करना पसंद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 11:01 IST

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: स्टाइलिश दिखने के मामले में अंबानी परिवार से जुड़ा हर व्यक्ति अपने आप में ही एक स्टाइल आइकॉन हैं। वहीं मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का विवाह उनकी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट से होने वाली है। खबर है कि मार्च 2024 तक इन दोनों की शादी हो सकती है, लेकिन इस पर परिवार ने कोई सहमती अभी नहीं दिखाई है।

इन दोनों की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में राधिका मर्चेंट काफी खूबसूरत लहंगे में नजर आई हैं। तो आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर- 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Loveleen Ramchandani (@loveleen_makeupandhair)

गुजराती रस्म से जुड़ी जानकारी

हिन्दू धर्म में कई तरीके के की रस्में निभाई जाती हैं, जिनके कई महत्व होते हैं। वहीं गुजराती संस्कृति में शादी की रस्मों में एक अहम रस्म लगन लाख्वाणु की भी होती है। लगन लाख्वाणु की रस्म में शादी करने वाला जोड़ा भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने आने वाले जीवन को सुखद बनाने के लिए पूजा करते हैं। इसके अलावा चुनी गई तारीक पर विवाह सफलतापूर्वक हो जाए। इसकी कामना करते हैं। 

इसे भी पढ़ें : नीता अंबानी के इन स्टाइलिश साड़ी लुक्स को आप भी कर सकती हैं कम बजट में रीक्रिएट

राधिका मर्चेंट ने क्या पहना है?

राधिका मर्चेंट का स्टाइल स्टेटमेंट लगभग हर ओकेजन पर सटल और सोबर ही होता है। इस मौके पर भी उन्होंने पेस्टल शेड वाले स्काई ब्लू कलर के लहंगे को कैरी किया है। इस लहंगे में एम्ब्रोइडरी से लेकर काफी बारीकी से फ्लोरल वर्क किया गया है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।

यह विडियो भी देखें

radhika for lagan lakhvanu

लहंगे में पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल किया गया है। लुक की बात करें तो इसमें काफी मिनिमल और क्लासी लुक की ज्वेलरी को स्टाइल किया गया है। ज्वेलरी के लिए मल्टी-लेयर वाले डायमंड नेकलेस को राधिका ने स्टाइल किया है।

राधिका हमेशा ग्लॉसी और नेचुरल लुक वाला मेकअप लुक पसंद करती हैं, जो कि इस लुक के साथ काफी खूबसूरती के साथ इनके चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट कर रहा है। हेयर स्टाइलिंग की बात करें, तो राधिका ने नेचुरल लुक को कायम रखते हुए फ्रंट स्टाइलिंग के साथ ओपन बीची वेव्स हेयर स्टाइल को चुना है।

 

अगर आपको अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी यह खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।