herzindagi
image

Punjabi Jutti Fashion: सूट- साड़ी के साथ बेस्ट लगेंगी पंजाबी जूतियां, देखें नए-नए डिजाइंस

पैरों को आकर्षक लुक देने के लिए सलवार-सूट के साथ अलग-अलग तरह की जूतियां पहनी जा सकती हैं। आइये देखते हैं इनकी नई डिजाइंस-
Editorial
Updated:- 2024-10-15, 14:13 IST

स्टाइलिश दिखने के लिए हम सलवार-सूट के साथ कई चीजों को स्टाइल करते हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह की चीजें मार्केट में देखने को मिल जाएंगी। बदलते फैशन के दौर में आपको सिंपल लुक में जान डालने के लिए पंजाबी जूती काफी पसंद आएंगी।
इन जूतियों को आप रोजाना से लेकर पार्टी वियर लुक तक के लिए ट्राई कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं सूट-साड़ी के साथ पहनने के लिए पंजाबी जूतियों के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन जूतियों को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-

स्टोन डिजाइन पंजाबी जूती

stone work punjabi jutti

स्टोन वर्क देखने में बेहद फैंसी लुक देने का काम करता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस और अलग-अलग तरह के स्टोन साइज और रंग देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें आप व्हाइट कलर के स्टोन वाली जूतियों को पैरों में पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने आउटफिट के साथ फुटवियर स्टाइल करते हुए ना करें ये गलतियां

कढ़ाई वर्क वाली पंजाबी जूती

embroidery work jutti

कढ़ाई वर्क आजकल ही नहीं बल्कि यह काफी समय से पॉपुलर होने के साथ-साथ काफी पसंद भी किया जाता है। इसे डेली वियर के लिए आसानी से पहन सकती हैं। इसमें आपको काफी खूबसूरत और अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन की जूती देखने को मिल जाएंगी।

फ्लोरल डिजाइन पंजाबी जूती

floral design jutti

पेस्टल कलर के कपड़े यानी सूट-साड़ी पहन रही हैं तो इस तरह की फूल-पत्तियों वाले डिजाइन की जूती को वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे कलर ऑप्शन में डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मल्टी-शेड की जूतियों को पहनना पसंद किया जाने लगा है।

घुंघरू और मोती डिजाइन पंजाबी जूती

embroidery work jutti

मोती और बीड्स वर्क आजकल काफी चलन में है। इसमें सिंपल और एवरग्रीन पसंद किए जाने वाले घुंघरू वाली पंजाबी जूती डिजाइंस बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कलर कॉम्बिनेशन की बात करें तो इसके लिए आप लेदर में सिंपल ब्राउन या कोई अन्य डार्क कलर चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Jutti Designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगाएंगे जूती के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

अगर आपको जूती की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: instagram/weddingkalakar, purelylush, shilpsutra, okhai

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।