
जेवरों में बहुत सारे रत्नों और पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। पुखराज भी इन्हीं में से एक है। यह एक रत्न है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है और इसका धार्मिक महत्व भी होता है।
आमतौर पर पुखराज पहनने की सलाह पंडितों और ज्योतिषियों के द्वारा लोगों को मिलती है। ऐसे में पुखराज कब और कैसे धारण करना है, यह तो आपको पंडित बताएंगे मगर हम आपको आज कुछ अंगूठियों की डिजाइंस दिखाएंगे, जिन पर आप पुखराज को जड़वा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गोल्ड ज्वैलरी को स्टाइल करते समय काम आएंगे यह टिप्स

वैसे तो आजकल जो ज्वेलरी शॉप प्रेशियस रत्न और स्टोन रखते हैं, वे उस स्टोन का सर्टिफिकेट भी देते हैं। मगर पुखराज असली है या नकली यह जानने के लिए आप उसे 24 घंटे के लिए दूध में डिप करके रखें। यदि दूध का रंग फीका पड़ जाए तो समझ जाएं कि पुखराज असली है। यदि दूध का रंग वैसा का वैसा रहे तो पुखराज नकली हो सकता है। इतना ही नहीं, पुखराज कई तरह के होते हैं। इनकी बनावट और चमक भी अलग-अलग होती है। आपके पंडित या ज्योतिषाचार्य ने जिस तरह का आपको जैसा पुखराज बताया है, आपको वैसा ही बाजार से खरीदना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- जड़ाऊ अंगूठी की ये डिजाइंस बढ़ाएंगी आपके हाथों की शोभा

अगर आप लाइटवेट अंगूठी लेना चाहती हैं, तो आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाली अंगूठी आप ऑफिस या डेली वियर में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
पुखराज ओवल शेप में आपको मिलेगा, बेस्ट होगा कि आप अंगूठी के ढांचे को अलग तरह से डिजाइन करवा कर एक ट्रेंडी लुक वाली अंगूठी बनवा सकती हैं।

पुखराज यदि ज्यादा बड़ा है या फिर आपको हैवी अंगूठी पहननी है, तो आप अंगूठी का एक बड़ा ढांचा बनवा कर उसमें पुखराज जड़वा सकती हैं। आपको इसमें कई डिजाइनंस मिल जाएंगी। बस इस बात का ध्यान रखिएगा कि आप की अंगूठी पुरुषों की अंगूठी की डिजाइन से मेल न खाए।
पुखराज की बड़ी अंगूठी बनानी है, तो आप पुखराज के साथ हीरे या जरकन भी अंगूठी में लगवा सकती हैं। जरकन कई रंग में आपको मिल जाएगी, तो यह आप अपनी पसंद के अनुसार तय करें।
अमूमन लोग पुखराज को गोल्ड की अंगूठी पर ही जड़वाते हैं, क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और पुखराज का स्वामी भी बृहस्पति होता है। ऐसे में गोल्ड में पुखराज जड़वाना आपको डबल फायदे दे सकता है। आपको आप 18 या फिर 22 कैरेट पर पुखराज को जड़वा सकती हैं।

आप चांदी की अंगूठी पर भी पुखराज को जड़वा कर पहन सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि पुखराज हैवी होता है, तो आपको चांदी की हैवी अंगूठी बनवानी होगी। आप चाहें तो प्लैटिनम पर भी पुखराज जड़वा कर पहन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।